गरीबों के घर की दीवारों से हटाए जाएंगे मोदी के साथ शिवराज, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान को बड़ा झटका दिया है। दरअसल मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों के भीतर जो टाइल लगी थी, उसपर प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर छपी थी। लेकिन कोर्ट ने अब पीएम और सीएम की तस्वीर वाली इन टाइल्स को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि टाइल्स पर किसी भी नेता की तस्वीर नहीं होनी चाहिए।

जनता के पैसों से बन रहे हैं घर
इससे पहले केंद्र सरकार ने कोर्ट से कहा था कि फोटो लगी तस्वीरों वाली टाइल्स को हटा दिया जाएगा। लेकिन मंगलवार को राज्य सरकार ने अपने जवाब में कोर्ट से कहा कि इन टाइल्स को हटाने का आदेश दे दिया गया है। साथ ही सरकार की ओर से कहा गया है कि इन टाइल्स पर सिर्फ इस योजना से जुड़ा लोगो इस्तेमाल किया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि जुलाई माह में इस मामले को लेकर कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमे पूछा गया था कि आखिर क्यों प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों के भीतर पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर को लगाया जा रहा है।

जनहित याचिका
याचिकाकर्ता ने कहा था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घर जनता के पैसों से बन रहे हैं ना कि किसी राजनीतिक लाभ के लिए इन घरों को बनाया जा रहा है। याचिकाकर्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इन टाइल्स पर पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह की तस्वीरों को हटाने का फैसला सुनाया है।

पहले भी सामने आए इस तरह के मामले
गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब सरकारी योजना पर किसी राजनीतिक व्यक्ति की तस्वीर को लगाया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान छात्रों को लैपटॉप बांटा गया था उसमे भी मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की तस्वीर लगाई गई थी। इसके अलावा बच्चों को जो स्कूल बैग बांटा गया था उसपर भी मुलायम और अखिलेश यादव की तस्वीर छपी थी, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।
इसे भी पढ़ें- टॉफी देने के बहाने पांच साल की मासूम को घर ले जाकर किया रेप
{document1}












Click it and Unblock the Notifications