पति की मौत के बाद पत्‍नी ने निभाया साथ जीने मरने का वादा, अर्थी के 7 फेरे लेकर पति के पैरों में तोड़ा दम

पति की मौत के बाद पत्‍नी ने निभाया साथ जीने मरने का वादा, अर्थी के 7 फेरे लेकर पति के पैरों में तोड़ा दम

ग्वालियर: मध्‍यप्रदेश के शहर ग्वालियर में आजकल एक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां पति से बेहद प्रेम करने वाली पत्‍नी ने पति के दुनिया को अलविदा करते ही सदमें में दम तोड़ दिया। जिसके बाद साथ जीने मरने की कसम खाने वाले इस जोड़े की अर्थी एक साथ निकली जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया।

पति की दुर्घटना में हो गई थी मौत

पति की दुर्घटना में हो गई थी मौत

ये घटना मध्‍यप्रदेश के ग्वालियर शहर के गांधीनगर इलाके की है। यहां पर रहने वाले कमल किशोर की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वो अपने घर लौट रहे थे और एक वाहन ने टक्‍कर मार दी जिसके बाद वो घायल हो गए 4 नवंबर को उन्‍हें इस दुर्घटना के बाद अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया और 5 नवंबर को उनकी मौत हो गई। पोस्‍टमार्टम के बाद कमल किशोर का शव घर पर लेकर आया गया।

अर्थी के 7 फेरे लेकर पति के पैरों में पत्‍नी ने त्‍यागें प्राण

अर्थी के 7 फेरे लेकर पति के पैरों में पत्‍नी ने त्‍यागें प्राण

अंतिम यात्रा की तैयारी की. घर के बाहर अर्थी पर कमल किशोर का शव रखा गया था। हिंदू रितीरिवाज से अंतिम संस्‍कार करने की पूरी तैयारी चल रही थी। कमल किशोर का जैसे ही शव अर्थी पर रखा गया तब परिजनों की भीड़ के बीच कमल किशोर की पत्‍नी अंगूरी देवी ने अपने पति की अर्थी के 7 फेरे लिए और सातवां फेरा लेते के बाद पति के पैरों में माथा टेककर बैठ गई। कुछ मिनट तक कुछ प्रतिक्रिया न होने पर उनके बच्‍चों ने उन्‍हें हिलाया तो पता चला कि उन्‍होंने सदमें में दम तोड़ दिया है।

55 साल पहले हुई थी इनकी शादी

55 साल पहले हुई थी इनकी शादी

55 साल पहले दोनों ने शादी की थी उनके बीच अटूट प्रेम था वो हर मंदिर, पार्क समेत अन्‍य जगहों पर हमेशा साथ ही जाते था और अंतिम यात्रा पर भी वो साथ ही गए। दोनों की साथ अर्थी निकाली गई। उनके बीच के अथाह प्रेम की चर्चा हर कोई करता था। लोग उन्‍हें देखकर ये ही कहते थे कि ऐसा प्रेम किस्मत वाले को ही मिलता है। पड़ोसियों के मुताबिक ऐसा अद्भुत प्रेम उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा। इन दोनों की अर्थी बैंड बाजे के साथ निकाली गई।

ग्वालियर में इस जोड़े के प्रेम की चर्चा होती थी

ग्वालियर में इस जोड़े के प्रेम की चर्चा होती थी

कमल किशोर के भाई ने बताया कि 55 साल पहले कमल किशोर गर्ग की शादी अंगूरीदेवी से हुई थी। इनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। ये जोड़ा अपने क्षेत्र में हमेशा साथ देखे जाने के कारण काफी चर्चित था। ये दोनों मंदिर में दर्शन करने, पार्क में टहने भी साथ जाते थे यहां तक कि दोनों साथ ही खाना भी खाते थे। इन दोनों की साथ में शव यात्रा देखकर लोग विदाई देते हुए ये ही कह रहे थे कि ऐसा प्‍यार और सच्‍चा साथ नसीब वालों को मिलता है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+