मध्य प्रदेश: बारात लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, दू्ल्हे समेत छह की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के खंडवा में गुरुवार को बारात लेकर जा रहे एक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है। खंडवा-बैतूल हाइवे पर मेहलू के पास ये सड़क हादसा हुआ है। दुर्घटना में 25 लोग घायल हैं। हरसूद और खालवा के अस्पताल में घायलों का इलाज हो रहा है। बारात मौजवाड़ी से ग्राम मेहलू जा रही थी यह हादसा मेहलू से कोई पांच किमी पहले हुआ।

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्रॉली में 40 से 45 लोग बाराती लेकर जा रहे थे। इसमें महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। ट्रॉली के पलटते ही उसमें सवार सभी लोग दब गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद लेकर घायलों को अस्पताल भेजा लेकिन छह लोगों की अस्पताल जाते-जाते मौत हो गई।
माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से ये हादसा हुआ और ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। वहीं आसपास के कुछ लोगों ने ये भी बताया है कि बिना रेलिंग की पुलिया से ट्रैक्टर ट्रॉली को तेज गति से निकाले के दौरान संतुलन बिगड़ने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी।












Click it and Unblock the Notifications