कमलनाथ सरकार से समर्थन वापसी की निर्दलीय विधायक ने दी धमकी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद मध्य प्रदेश में सियासी घटनाक्रम काफी तेजी से बदल रहा है। जिस निर्दलीय विधायक ने कांग्रेस को मध्य प्रदेश में समर्थन दिया है, उन्होंने अपना समर्थन वापस लेने की बात कही है। निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं को जनता ने नमस्ते कर दिया है, ऐसे में अगर उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता उनसे कहेगी तो वो भी कांग्रेस को नमस्ते कह देंगे। उन्होंने दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को लोकसभा चुनाव में टिकट देने को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इन नेताओं को जनता के बीच कोई अस्तित्व नहीं है। ऐसे में इन नेताओं को पार्टी ने टिकट क्यों दिया।

kamalnath

कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह से वर्तमान सरकार काम कर रही है उससे उन्हें पीड़ा हो रही है। बता दें कि हाल ही में सुरेंद्र सिंह ने वह कमलनाथ सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं, उनकी इस बारे में बात हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार को जब उन्होंने समर्थन दिया था तभी उन्होंने कहा था कि वह मुझे मंत्रीमंडल में जगह देंगे। बता दें कि सुरेंद्र सिंह बुरहानपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं, जिसमे से 116 सीटें बहुमत के आंकड़े के लिए चाहिए। लेकिन यहां किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं हासिल है। कांग्रेस के पास यहां 114 विधायक हैं, भाजपा के पास यहां 109 विधायक हैं तो बसपा के पास 2, सपा के पास 1, निर्दलीयों के पास 4 विधायक हैं। कमलनाथ सरकार को सपा, बसपा के विधायकों ने अपना समर्थन दे रखा है। साथ ही चार निर्दलीय विधायकों ने भी पार्टी को समर्थन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+