Madhya Pradesh election results 2018: नतीजों से पहले कांग्रेस का 'विजयी भवः यज्ञ'
Recommended Video

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं, अब यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान जीत का चौका मारते हैं या फिर कांग्रेस का वनवास खत्म होता है, इसका पता अब से थोड़ी देर बाद ही चल जाएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस बार कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि इस बार जनता पंजे पर ही अपना विश्वास प्रकट करेगी और इसी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भोपाल के एक मंदिर में कांग्रेस की जीत के लिए यज्ञ का आयोजन किया, जिसे उन लोगों ने 'विजयी भवः यज्ञ' का नाम करार दिया।

इस यज्ञ के ज़रिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने की प्रार्थना की। भोपाल में 11 पंडितों के साथ कांग्रेस नेताओं ने हवन कुंड में मंत्र उच्चारण करते हुए आहुतियां दी और सियासी गद्दी पर कांग्रेस को बैठाने के लिए अनुष्ठान पूरा किया।
क्या कहते हैं एग्जिट पोल
अगर यहां के एग्जिट पोल की बात करें तो रिपब्लिक टीवी-जन की बात ने 230 सदस्यीय मप्र विधानसभा में भाजपा को 108-128 सीटें और कांग्रेस को 95-115 सीटें दी हैं, वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस के मुताबिक भाजपा को 102-120 सीटें, जबकि कांग्रेस को 104-122 सीटें मिल सकती हैं., हालांकि, टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स एग्जिट पोल में मप्र में भाजपा को बहुमत हासिल होने का अनुमान लगाया है. इसने भाजपा को 126 सीटें जबकि कांग्रेस को 89 सीटें दी है. वहीं, दूसरी ओर एबीपी न्यूज एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस 126 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर सकती है इसके मुताबिक भाजपा को 94 सीटें मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications