Madhya Pradesh Election results 2018: 70 के पार नेताओं के सियासी भविष्य का फैसला आज

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में कुछ ही समय शेष बचा है, ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ गई हैं। लेकिन इस बार बुजुर्ग नेताओं के लिए चुनाव परिणाम काफी खास होने वाला है। दरअसल इस बार प्रदेश में तकरबीन एक दर्जन उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है। इन नेताओं में भाजपा के दो कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं, लिहाजा चुनाव परिणाम इन नेताओं के लिए काफी अहम साबित होने वाले हैं। चुनाव परिणाम के बाद इन नेताओं के सियासी भविष्य का फैसला होगा।

भाजपा-कांग्रेस दोनों ने जताया भरोसा

भाजपा-कांग्रेस दोनों ने जताया भरोसा

इस बार के चुनाव में ना सिर्फ भाजपा बल्कि कांग्रेस ने भी बुजुर्ग नेताओं पर भरोसा जताया है। इनके लंबे राजनीतिक अनुभव का दोनों ही दल लाभ उठाना चाहते हैं, लिहाजा उन्हें एक बार फिर से इस बार टिकट दिया गया था। भाजपा नेता मोती कश्यप जिनकी उम्र 78 वर्ष है उन्हें बड़वारा से टिक दिया गया है, लहार से 76 वर्षीय रसाल सिंह, गूढ़ से 76 वर्षीय नागेंद्र सिंह, नागौड़ से नागेंद्र सिंह जोकि पूर्व मंत्री भी हैं उन्हें टिकट दिया गया है। इसके अलावा रैगांव से जुगल किशोर बागरी जिनकी उम्र 75 वर्ष है, उन्हें भी पार्टी ने टिकट दिया था।

कई दिग्गज भी शामिल

कई दिग्गज भी शामिल

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह जिनकी उम्र 73 वर्ष है उन्हें मुरैना से टिकट दिया गया है। जबकि वित्त मंत्री जयंत मलैया जिनकी उम्र 71 वर्ष है उन्हें उनकी परंपरागत सीट दमोह से टिकट दिया गया है। साथ ही सिंहावल से शिवबहादुर सिंह चंदेल और महाराजपुर से मानवेंद्र सिंह को भी टिकट दिया गया है जिनकी उम्र 70 साल है। ऐसे में इन तमाम नेताओं का सियासी भविष्य आज के चुनाव परिणाम के फैसले के बाद तय होगा। वहीं कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस ने बुजुर्ग उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।

कांग्रेस ने भी दिया टिकट

कांग्रेस ने भी दिया टिकट

कांग्रेस ने 78 वर्षीय सरताज सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, वह होशंगाबाद से उम्मीदवार हैं, उन्होंने टिकट नहीं मिलने की वजह से भाजपा छोड़ दी थी। भाजपा ने उन्हें सिवनी-मालवा सीट पर टिकट नहीं दिया था। वहीं मंदसौर से पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा और कटंगी से टामलाल सहारे को भी पार्टी ने टिकट दिया था। इसके अलावा पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया को भी पार्टी ने टिकट दिया है, जिनकी उम्र 75 वर्ष है।

इसे भी पढ़ें- 5 राज्यों में चुनाव परिणाम से पहले भाजपा के लिए खुशखबरी, धुले नगर निगम चुनाव में 74 में से 50 सीटों पर कब्जा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+