मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा पेश किया

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब कांग्रेस ने सरकार बनाने की कवायत शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा है। कांग्रेस की पांच सदस्यों की टीम आज मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन से मिले और उनके सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

 Madhya Pradesh election Results 2018: A 5-member delegation of Congress party meet Governor Anandiben Patel today to stake their claim to form government in MadhyaPradesh.

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने राजभवन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को 122 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपते हुए राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से कांग्रेस को 114 सीटें मिली है। वहीं भाजपा के 109, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को दो, समाजवादी पार्टी को एक और निर्दलीय उम्मीदवारों को चार सीटें मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+