Madhya Pradesh election results: रऊ सीट पर जीतू पटवारी पीछे, पार्टी को कहा था-जाए तेल लेने
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं, अब यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान जीत का चौका मारते हैं या फिर कांग्रेस का वनवास खत्म हो जाएगा, इसका पता अब से थोड़ी देर बाद ही चल जाएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस बार कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि इस बार जनता पंजे पर ही अपना भरोसा जताएगी, शुरूआती रूझानों में कांग्रेस यहां भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त टक्कर देती दिख रही है, जो कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सुखद की खबर है।

लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि मध्य प्रदेश की रऊ सीट से पार्टी के चर्चित विवादित नेता जीतू पटवारी पीछे चल रहे हैं, आपको बता दें कि ये वो ही जीतू पटवारी हैं जिन्होंने पार्टी के ही खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। आपको बता दें कि चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो एक घर में दाखिल होते हुए और घर के लोगों से वोट देनें की अपील करते हुए कह रहे थे कि आप मेरा ध्यान रखना, आपको मेरी इज्जत रखनी है, पार्टी जाए तेल लेने।
क्या कहते हैं एग्जिट पोल
अगर यहां के एग्जिट पोल की बात करें तो रिपब्लिक टीवी-जन की बात ने 230 सदस्यीय मप्र विधानसभा में भाजपा को 108-128 सीटें और कांग्रेस को 95-115 सीटें दी हैं, वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस के मुताबिक भाजपा को 102-120 सीटें, जबकि कांग्रेस को 104-122 सीटें मिल सकती हैं., हालांकि, टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स एग्जिट पोल में मप्र में भाजपा को बहुमत हासिल होने का अनुमान लगाया है. इसने भाजपा को 126 सीटें जबकि कांग्रेस को 89 सीटें दी है. वहीं, दूसरी ओर एबीपी न्यूज एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस 126 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर सकती है इसके मुताबिक भाजपा को 94 सीटें मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications