भोपाल के आखिरी नवाब रहे हमीदुल्लाह खान की दो मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां के मारवाडी रोड़ पर स्थित दो मंजिला इमारत गिर गई। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक किसी के मरने की खबर नहीं है लेकिन कुछ लोग और कई वाहन इसके नीचे दबे हुए हैं। मौके पर पुलिस और दमकल की टीम मौजूद है।

बता दें कि इस बिल्डिंग में किराना दुकान का गोदाम था और ये इमारत जर्जर थी। लेकिन नगर निगम ने इसे अब तक नहीं गिराया था। आमतौर पर इमारत के आस-पास काफी भीड़ होती है लेकिन मंगलवार को बारिश के चलते गोदाम नहीं खुला था। वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। जर्जर हो चुकी इमारत में कई दुकानें भी थीं, उनके दबने से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई है। नगर निगम अमला इमारत के शेष हिस्से को गिराने की कार्रवाई में जुट रहा है।
यह इमरात नवाबी दौर की गवाह रही है। इमारत भोपाल के आखिरी नवाब रहे हमीदुल्लाह खान की थी। आपको बता दें कि भोपाल में कई इमारत गिरने की कगार पर हैं। लोगों का कहना है कि निगम जर्जर हो चुके मकानों को न तो चिन्हित करता है और न ही मकान मालिकों पर कोई कार्रवाई। जर्जर मकान की वजह से आसपास के लोगों को डर सता रहा है कि कही कोई अनहोनी न हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications