ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में फिर उठी आवाज, दतिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। दतिया कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक दांगी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश के मुखिया और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भेजे अपने इस्तीफे में अशोक दांगी ने लिखा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेशाध्यक्ष न बनाने से दुखी है। इसलिए इस्तीफे में दांगी ने लिखा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेशाध्यक्ष न बनाने से दुखी हूं। इसलिए इस्तीफा भेज रहा हूं।

Madhya Pradesh: Datia District Congress President Ashok Dangi resigned from his post

इस्तीफे के बाद अशोक दांगी ने कहा कि अगर जल्दी ही सिंधिया को प्रदेश की कमान नहीं सौंपी जाती तो हम कार्यकर्ता 24 अकबर रोड पर धरना देंगे। साथ ही दत्तिया जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं इस्तीफा भी दे देंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर रार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में आज दतिया कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दांगी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में दांगी को सिंधिया का कट्टर समर्थक माना जाता है और उनके इस ऐलान को सिंधिया की पीसीसी के लिए दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है। वहीं राज्य के राजनीतिक जानकारों का मानना है कि और देर होने की स्थिति में पूरे प्रदेश से अपने-अपने नेताओं के समर्थन में कांग्रेस की जिला और ब्लाक इकाइयों से और इस्तीफे आ सकते हैं।

दूसरी ओर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर उनसे पीसीसी के बारे में बात की। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि उनकी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को लेकर सोनिया गांधी से बात हुए हैं और वो जल्द ही पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकता है। हालांकि जब मीडिया ने उनसे ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें निराधार हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया किसी बात को लेकर नाराज नहीं है।

यह भी पढ़ें- ईडी के समन पर बोले डीके शिवकुमार- जांच एजेंसियों ने सारा खून चूस लिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+