Video: कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, कहा- चुनावों में 200-500 रुपए लेकर ब्लाउज में रखती हैं महिलाएं
भोपाल। मध्यप्रदेश से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी एक बार फिर से अपने एक विवादित बयान की वजह से आलोचना के केंद्र में हैं, उनका एक वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो खुले आम लोगों से कह रहे हैं कि महिलाओं का क्या है, वैसे तो वो हर चीज का बड़ा विरोध करती हैं लेकिन जब चुनाव आता है ये ही महिलाएं खुलेआम रिश्वत लेती हैं।

'चुनावों में 200-500 रुपए लेकर ब्लाउज में रखती हैं महिलाएं'
जीतू पटवारी ने कहा कि चुनावों के दौरान महिलाएं बड़े आराम से लोगों से 200-500 रुपए लेती हैं और उन्हें अपने ब्लाउज में धीरे से छुपा लेती हैं, हालांकि वहां मौजूद महिलाएं तुरंत उनकी इस बात का विरोध करती हैं और कहती हैं कि ऐसा नहीं हैं, आप गलत कह रहे हैं लेकिन जीतू पटवारी अपनी बात पर अडिग हैं।

पुरूष वर्ग शराब के चक्कर में करता है नुकसान: पटवारी
यहीं नहीं वो पुरुषों पर भी शराब पीने का आरोप लगाते हैं और कहते हैं कि वो लोग दारू के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, वो वीडियो में बीजेपी पर तीखे हमले करते दिखते हैं, वो कहते हैं कि भाजपा एक गरीब विरोधी पार्टी है, वे आपकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे।
भाजपा देती है लोगों को रिश्वत
आप लोग इसे समझते नहीं हैं, वो चुनावों में महिलाओं को पैसे देते हैं जिन्हे महिलाएं कहां छुपा कर रखती हैं, वो मैंने आपको बता दिया, अगर सच में आप अपना और राज्य का विकास चाहते हैं तो मुझे यानी कि कांग्रेस को वोट दें।

जीतू पटवारी के विवादित बोल
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं जब जीतू पटवारी ने इस तरह का विवादित बयान दिया हो इससे पहले भी कई बार इंदौर के राउ से कांग्रेस विधायक अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहे हैं, हाल ही में उनका एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरा ख्याल रखना, मेरी इज्जत रखना, पार्टी गई तेल लेने, जिस पर भी उनकी काफी तीखी आलोचना हुई थी।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications