राम मंदिर बनने के साथ देश में आएगा रामराज्य, 5 अगस्त को घरों में जलाएं दीए: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मेरा ऐसा विश्वास है उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ ही देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामराज्य आएगा। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से कहूंगा कि वो राम मंदिर के शिलान्यास से पहले चार और अगस्त की की रात को घरों में दीपमालाएं और बिजली के बल्ब की लड़ियां जलाएं। कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज करा रहे चौहान ने एक वीडियो जारी कर ये बात कही है।

Recommended Video

    Ram Mandir Bhumi Pujan: CM Shivraj Singh बोले- 5 अगस्त को घरों में जलाएं दीप | वनइंडिया हिंदी
    मंदिर का बनना बड़ी बात: चौहान

    मंदिर का बनना बड़ी बात: चौहान

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम धन्य हैं, अत्यंत सौभाग्यशाली हैं हमारे सामने राम के मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा, हम प्रत्यक्ष रूप से अयोध्या नहीं जा सकते हैं। कोरोना संक्रमण ना हो इसलिए सभी घर पर रहकर ही दीपोत्सव मनाएं। साथ ही घर पर रहकर भगवान राम की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें। इससे पहले शिवराज चौहान ने रविवार को ट्वीट कर कहा, राम हमारे अस्तित्व हैं, आराध्य हैं, भगवान हैं और भारत की पहचान हैं। मैं और देश-प्रदेश की जनता पांच अगस्त की उस शुभ घड़ी का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए असंख्य लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं।

    योगी आदित्यनाथ ने भी की है दीप जलाने की अपील

    योगी आदित्यनाथ ने भी की है दीप जलाने की अपील

    शिवराज सिंह से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भी लोगों से अपील की है कि 5 अगस्त को घर पर दीए जलाएं और रामायाण का पाठ करें। योगी ने कहा कि मंदिरों में रामायण का अखंड पाठ करते हुए अपने पूर्वजों को याद करें और श्रद्धा भाव से भगवान राम की पूजा करें। योगी ने कहा है कि कोरोना को देखते हुए घर से भूमिपूजन को लाइव देखें।

    5 तारीख को भूमि पूजन

    5 तारीख को भूमि पूजन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन करने वाले हैं। राम मंदिर का निर्माण इसके बाद शुरू होगा। अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन 5 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे होगा। इस कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा लोगों को ही आने का आमंत्रण दिया गया है। भूमि पूजन समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मंत्री और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के भी शामिल होने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+