राष्ट्रमाता पद्मावती जी का अपमान बर्दाश्त नहीं, मध्य प्रदेश में रिलीज नहीं होगी फिल्म- CM शिवराज सिंह चौहान
भोपाल। संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावती पर अब तमाम टिप्पणियां आ रही हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश का है जहां, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पद्मावती को राष्ट्रमाता बताया है। एक सभा में उन्होंने ऐलान किया कि Padmavati मध्य प्रदेश में रिलीज नहीं होगी। चौहान ने कहा कि - ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ कर अगर राष्ट्रमाता पद्मावती जी, उनके सम्मान के खिलाफ जिस फिल्म में यह दृश्य दिखाए गए हैं या कोई बात कही गई है, इस फिल्म का प्रदर्शन मध्य प्रदेश की धरती पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैं यह इसलिए कह रहा हूं कि राष्ट्र के अपमान को यह देश , मध्य प्रदेश स्वीकार नहीं करेगा।

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की निर्देशित फिल्म पद्मावती अब 1 दिसंबर को रिलीज नहीं होगी। फिल्म निर्माता कंपनी वायकॉम 18 ने फिल्म की रिलीज फिलहाल टाल दिया है। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फिल्म निर्माता ने स्वतः रिलीज डेट टालने का फैसला किया है।
Padmavati विवाद को खत्म करने के लिए जिस तरह से इस फिल्म को कुछ लोगों को प्राइवेट स्क्रीनिंग में दिखाया गया, उससे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन नाराज हो गया है। बोर्ड ने फिल्म की स्क्रीनिंग को बिना बोर्ड सर्टिफिकेट के ही दिखा दिया गया है। सीबीएफसी बोर्ड का कहना है कि जिस तरह से फिल्म को कुछ लोगों को दिखाया गया और लोग फिल्म के बारे में अपनी राय रख रहे हैं, उसके बाद यह नहीं कहा जा सकता है कि यह प्राइवेट स्क्रीनिंग थी। ये ठीक नहीं है, ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था।
वहीं हरियाणा में भाजपा नेता सूरज पाल अम्मू ने रविवार (19 नवंबर) को कहा था कि अगर जरूरत पड़ेगी तो वो भाजपा से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी बोलना तो पड़ेगा। मैं भाजपा का प्रवक्ता अगर मुझे भाजपा से त्यागपत्र देना पड़ेगा परंतु मोदी जी आपको बोलना पड़ेगा,राजनाथ सिंह जी बोलना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications