'जनमाष्टमी' पर गोविंदा बन शिवराज सिंह चौहान ने फोड़ी मटकी, देखिए तस्वीरें
सोमवार को देशभर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 'जनमाष्टमी' पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मटकी फोड़कर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया।
भोपाल। सोमवार को देशभर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 'जनमाष्टमी' पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मटकी फोड़कर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया। जनमाष्टमी के दिन शिवराज सिंह चौहान खुद गोविंदा बन गए और मटकी फोड़कर समर्थकों के साथ जनमाष्टमी का उत्सव मनाया। इस मौके पर उन्होंने श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेते हुए सभी को जनमाष्टमी की बधाई दी।

जनमाष्टमी के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान एकदम गोविंदा रंग में नजर आए। चौहान ने अपने भोपाल स्थित आवास पर जनमाष्टमी का कार्यक्रम रखा था जहां दही हांडी का भी कार्यक्रम हुआ। सीएम चौहान ने इस मौके पर खुद गोविंदा की तरह चढ़कर मटकी फोड़ी।
ये भी पढ़ें: Janmashtami 2018: आखिर कृष्ण ने क्यों नहीं की राधा से शादी?
प्रदेशवासियों को जनमाष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मैं कामना करता हूं कि भगवान कृष्ण सभी पर अपनी कृप बरसाएं। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। मैं सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देता हूं। हमने यहां जनमाष्टमी मनाई और ये काफी सफल रही।' शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर समर्थकों ने हिस्सा लिया। आवास पर कड़ी सुरक्षा के बीच भी काफी भीड़ देखी गई।
ये भी पढ़ें: Pics: देश भर में जन्माष्टमी की धूम, कहीं झांकी तो कहीं दही-हांडी, PM मोदी-राष्ट्रपति ने दी बधाई
इस बार जनमाष्टमी दो दिन मनाई गई। कई शहरों में रविवार को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया, तो वहीं अधिकतर शहरों में सोमवार को जनमाष्टमी मनाई गई। इस खास मौके को ब्रज नगरी में मनाने के लिए करीब 5 लाख श्रद्धालु मथुरा पहुंचे थे। मथुरा में जनमाष्टमी का कार्यक्रम सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु जनमाष्टमी के दिन मथुरा पहुंचते हैं।












Click it and Unblock the Notifications