Madhya Pradesh: CM मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, भेंट की वैदिक घड़ी

CM Mohan Yadav, Meet withr Jyotiraditya Scindiya: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आवास पर आज बुधवार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य भेंट की। लगभग आधे घंटे तक चली इस वार्ता में राज्य के समग्र विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सारगर्भित चर्चा हुई।

ध्‍यान रहे कि यह इस वर्ष मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई पाँचवीं मुलाकात है। दोनों नेता समय-समय पर प्रदेश के विकास और नीतिगत मुद्दों पर नियमित रूप से विचार-विमर्श करते रहते हैं।

Jyotiraditya Scindi and mohan yadav


मुख्यमंत्री के वैदिक घड़ी के उपहार की केंद्रीय मंत्री ने की प्रशंसा

इस मुलाकात के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी उपहारस्वरूप भेंट की। ज्ञात रहे कि विगत एक सितंबर को ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री आवास पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया था।

इस घड़ी में समय की गणना ग्रह और नक्षत्रों के आधार पर की जाती है एवं इसमें दिन सूर्योदय से अगले दिन के सूर्योदय तक गिना जाता है। केंद्रीय मंत्री ने इस उपहार के लिए आभार व्यक्त किया, मुख्यमंत्री आवास पर लगी घड़ी की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री द्वारा सनातन संस्कृति एवं पद्धतियों को सहेजने और उनके प्रचार प्रसार के प्रयासों की सराहना की।

डबल इंजन की सरकार निरंतर विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध

सिंधिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया कि - आज, नई दिल्ली में अपने आवास पर मध्यप्रदेश के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान उनसे राज्य के विभिन्न विकास-संबंधी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ हुई चर्चा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प को सिद्ध करने के लिए दोनों नेताओं की बीच राज्य सरकार की नीतियों को लेकर सार्थक वार्तालाप हुआ।

केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर प्रधानमंत्री के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जनता तक विकास की योजनाओं को शीघ्र और प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश की जनता को और अधिक गति से विकास एवं समृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+