MP News: CM मोहन यादव ने PM मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए दिया न्योता
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी को विकास, कल्याण कार्यक्रमों और निवेश के माहौल में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीएम को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 में आमंत्रित किया, और सार्वजनिक सेवाओं और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और सेवा संकल्प अभियान जैसी पहलों पर प्रकाश डाला।
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों, उपलब्धियों, निवेश और प्रदेश की प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2027 में मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी प्रधानमंत्री के साथ साझा की।
‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की भी दी जानकारी
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के बारे में भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर से प्रदेश में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राज्यभर में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।
और जनकल्याण पर फोकस
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने अभियान के तहत प्रदेशभर में चल रही गतिविधियों की जानकारी भी दी।


Click it and Unblock the Notifications
