कमलनाथ के निशाने पर आए PM मोदी, कहा- इनके बाप-दादा भी नहीं थे फ्रीडम फाइटर

नई दिल्ली। कांग्रेस के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि ये भाजपा वाले सेवादल को क्या राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाएंगे। पीएम एक नाम तो बताइए अपनी पार्टी का, जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हो। अगर पार्टी का ना सही कम से कम अपने परिवार के ही एक सदस्य का नाम बता दीजिए।

 madhya pradesh cm kamalnath attacks on prime minister narendra modi

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक समारोह में कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग (बीजेपी) कांग्रेस को और सेवा दल को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाएंगे। मैं तो हमेशा कहता हूं कि नरेंद्र मोदी जी एक नाम बता दीजिए, जो आपकी पार्टी से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहा हो। आप अपने रिश्तेदार का तो बता दीजिए, अपना नाम तो छोड़िए, बाप-दादाओं का नाम तो छोड़िए, किसी का तो नाम बता दें।

कमलनाथ ने कहा, 'हमारे देश की संस्कृति सहिष्णुतावाली है। यही हमारे संविधान का मूल्य है। आज इस पर किस प्रकार का हमला हो रहा है। इसका भविष्य में क्या प्रभाव पड़ेगा। सेवादल का बहुत बड़ा योगदान है। हमारे देश को पूरा विश्व बहुत ताज्जुब से देखता है कि किस प्रकार यहां विविधता, अनेकता है कि पूरा देश एक झंडे के नीचे खड़ा रहता है। ऐसी ही मजबूती सोवियत संघ में थी लेकिन वह बिखर गया क्योंकि उनकी संस्कृति ऐसी नहीं थी। हमारी संस्कृति विविधता में एकता वाली है। यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसी पर अब हमला किया जा रहा है। ये लोग एनआरसी की बात करते हैं।'

नागरिकता कानून पर बोलते हुए कमलनाथ ने कहा, 'एनआरसी का मतलब है नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस...जब आप अपना नाम दर्ज कराने जाओगे तो सवाल होगा कि आपका धर्म क्या है तो आप कहोगे हिंदू। अब आपके पास सबूत क्या है कि आप हिंदू हो। फिर वे पूछेंगे कि आपके बाप का क्या धर्म है, दादा का क्या धर्म था, कोई सबूत है। इसमें यह बात नहीं कि क्या लिखा है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+