भोपाल एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 2.5 किलो सोना, कीमत 75 लाख रुपए
मध्य प्रदेश में सोने की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने दो युवकों को 2.5 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सोने की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने दो युवकों को 2.5 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए सोने की कीमत करीब 75 लाख रुपए है। जानकारी के मुताबिक मुंबई से आई जेट एयरवेज की फ्लाइट से ये दो युवक भोपाल आए थे। एयरपोर्ट पर सामान की चेकिंग के दौरान इनके पास से यह सोना मिला। सोना पकड़े जाते ही सीआईएसएफ के जवानों ने इन दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। सीआईएसएफ ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

शनिवार को पकड़ा गया था 70 लाख का सोना
आपको बता दें कि बीते शनिवार को असम के जोरहाट एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के अधिकारियों ने सोने की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए दोनों यात्रियों के पास से 14 सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिनका वजन 2365 ग्राम था। इनकी कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई गई। सीआईएसएफ ने दोनों यात्रियों को कस्टम पुलिस को सौंप दिया।

शरीर के निचले हिस्से में सोने के बिस्किट
जानकारी के मुताबिक जोरहाट एयरपोर्ट पर जब दोनों यात्री चेक-इन के दौरान डोर फ्रेम डिक्टेटर से गुजरे तो मशीन ने उनके शरीर में मेटल होने का संकेत दिया। सीआईएसएफ के जवानों ने फौरन उन्हें रोक लिया और जांच की। हालांकि शुरुआती जांच में उनके शरीर से कुछ नहीं मिला लेकिन जब हेंड मेटल डिक्टेटर से जब जांच की गई तो पता चला कि उनके शरीर के निचले हिस्से में सोने के बिस्किट हैं।

मुंबई में पकड़ा गया 40 लाख का सोना
इसके अलावा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने लगभग चालीस लाख रुपए की कीमत का सोना जब्त किया था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अवैध रूप से सोने की तस्करी करने वाला एक व्यक्ति श्रीलंका मूल का था। मुंबई इंटेलीजेंसी यूनिट को सोने की तस्करी की जानकारी मिली थी। जिसके बाद इटेलीजेंस टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर सघन तलाशी अभियान चलाया था।












Click it and Unblock the Notifications