कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, बीजेपी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तय किए CM के नाम

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सीएम कौन बनेगा इस फैसला हो चूका है। बीजेपी ने कल शाम हुई बैठक में मुख्यमंत्रियों के नाम तय किये हैं। हालांकि अभी तक इन नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

bjp

कल चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए। बीजेपी ने तीन राज्यों में बाजी मारी है। भाजपा चुनाव में बिना सीएम फेस के उतरी थी। जीत के बाद से ही ये चर्चा तेज थी कि बीजेपी किन्हें सीएम की गद्दी पर बिठाएगी।

किस राज्य से कौन से नेता सीएम पद के दावेदार?

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बने रहने की संभावना है। शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश बीजेपी के सबसे प्रमुख नेताओं में से हैं। 2023 में, शिवराज सिंह चौहान ने अपने पुराने गढ़ बुधनी निर्वाचन क्षेत्र से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा।

वहीं, राजस्थान में महंत बालकनाथ और वसुंधरा राजे सीएम पद की रेस में आगे हैं। इस चुनाव में दोनों ही नेता काफी चर्चा में रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ-साथ दलित नेता अर्जुन राम मेघवाल के नाम भी चर्चा में बने हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह को मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा है। सीएम बनने की दौड़ में वो सबसे आगे हैं। हालांकि इस बात का खुलासा तो वक्त के साथ ही हो पायेगा कि बीजेपी इन राज्यों में सत्ता की कमान किसके हाथों में देती है।

कहां मिली कितनी सीटें ?

बीजेपी ने मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों में 163 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि छत्तीसगढ़ में 90 में से 54 और राजस्थान में 199 में से 115 सीटें भाजपा के पास आई हैं। इन तीनों राज्यों में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल की है। जहां मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरुरत थी तो वहीं छतीसगढ़ में 46 और राजस्थान में 101 सीटें चाहिए थी।

बीजेपी ने तीनों ही राज्यों में जादुई आकड़ों से ज्यादा सीटें जीती हैं। जहां मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहले से ही भाजपा का राज था। वहीं राजस्थान में सत्ता कांग्रेस के हाथों में थी। लेकिन तीन राज्यों में शानदार जीत करने के साथ ही बीजेपी ने लगभग उत्तर भारत के सारे ही राज्यों की कमान अपने हाथों में ले ली है।

मध्य प्रदेश को छोड़ कर एग्जिट पोल के नतीजों में कांटें की टक्कर देखने को मिल रही थी। लेकिन भाजपा ने सभी अनुमानित आकड़ों को पीछे छोड़ते हुए तीन राज्यों में बहुमत प्राप्त कर लिया है। चुनाव जीतने के साथ ही सीएम उम्मीदवारों के नाम को लेकर कश्मकश शुरू हो गई थी। सूत्रों की माने तो कल शाम हुई बीजेपी की बैठक में तीनों ही राज्यों में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर लिया गया है। लेकिन भाजपा अभी नामों का पत्ता नहीं खोल रही है।

यह देखें: MP Election Result: संघ के तैयार किए सरोवर में खिला BJP का कमल फूल, बैठकों से बनी जीत की बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+