MP Election Result: संघ के तैयार किए सरोवर में खिला BJP का कमल फूल, बैठकों से बनी जीत की बात
MP Election Result: मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ BJP ने अपनी सरकार बना ली है, जहां BJP को मिली बड़ी जीत के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। इधर, अब BJP को मिली प्रचंड बहुमत से मिली जीत का आकलन भी शुरू हो गया है, जहां सियासत के जानकार इस बात का पता लग रहे हैं कि आखिर कैसे BJP को मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है।
BJP को प्रचंड बहुमत मिलने के पीछे कई प्रमुख कारण निकलकर सामने आ रहे हैं, जिसमें एक वजह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रियता भी है। BJP को एमपी में सत्ता की चाबी दिलाने के लिए संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जहां संघ ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बैठक कर ऐसी जमीन तैयार की, जहां से BJP को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ।

लगातार बैठक करता रहा संघ
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लगभग 1 साल पहले ही मैदान संभाल लिया था, जहां आखिर के 3 महीने में संघ ने अलग-अलग विधानसभाओं में लगभग 1 लाख से ज्यादा बैठकर की, वहीं संघ ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक के इतिहास में किसी भी विधानसभा चुनाव के लिए सर्वाधिक बैठक करने का रिकॉर्ड बनाया। इतना ही नहीं जीत का परचम लहरा चुके कई प्रत्याशियों को टिकट संघ की गारंटी पर मिला, और वह चुनाव जीत कर भी आए। वहीं संघ की ओर से अलग-अलग विधानसभाओं में की गई बैठकों को हाईटेक तरीके से संपन्न कराया गया। यही कारण रहा की, जनता का भरोसा संघ पर लगातार बढ़ता चला गया। वहीं इस भरोसे का परिणाम बीजेपी को मिली प्रचंड बहुमत की जीत के तौर पर मिला है।
'मिशन 2024' की तैयारी में जुटेगा संघ
मध्य प्रदेश में मिशन 2023 सफलतापूर्वक संपन्न करने वाला संघ अब मिशन 2024 की तैयारी में जुटेगा, जहां संघ लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर जीत की तैयारी करेगा। मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है, जहां संघ का सर्वाधिक प्रभाव मालवा निमाड़ अंचल में देखा जाता है। वहीं नागपुर के बाद इंदौर को संघ का गढ़ माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है।
ये भी पढ़े- MP के 'मन में मोदी', लेकिन MODI के मन में कौन?, किसे मिलेगी CM की कुर्सी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications