मध्य प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार पर पुलिस ने चलाई लाठी, घायल
भोपाल। मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले पुलिस के लाठीचार्ज में कांग्रेस उम्मीदवार व उनके अन्य समर्थक घायल हो गए हैं। मध्य प्रदेश के कोलारस विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र यादव पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हो गए हैं। महेंद्र यादव के अलावा उनके कई समर्थक भी लाठीचार्ज में घायल हुए हैं। यादव ने आरोप लगाया है कि हमने भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह कुशवाहा के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की, जिसकी वजह से पुलिस ने हमपर ही लाठीचार्ज कर दिया। महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा उम्मीदवार लोगों के बीच पैसा बांट रहे हैं, हमने इसकी शिकायत पुलिस से की और कार्रवाई की मांग की तो हमपर ही पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications