बीजेपी विधायक की प्रेग्नेंट बेटी 12 घंटे तक प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल में करती रही इंतजार, नहीं था कोई डॉक्टर

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के आदिवासी विधायक ने बड़ा आरोप लगाया है। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक सीताराम आदिवासी ने आरोप लगाया है कि उनकी गर्भवती बेटी को प्रसव के लिए श्योपुर जिला अस्पताल में 12 घंटे तक इंतजार करना पड़ा जब उसे वहां भर्ती कराया गया, लेकिन इस दौरान कोई डॉक्टर नहीं मौजूद था।

Madhya pradesh: bjp mla alleges, daughter made to wait for 12 hours for delivery at government hospital

बीजेपी विधायक ने कहा, 'मैंने अपनी बेटी को सुबह 9 बजे करीब अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन अस्पताल प्रशासन की तरफ से लापरवाही बरती गई और कई घंटे तक बेटी को प्रसव के लिए इंतजार करना पड़ा।' सीताराम आदिवासी ने कहा कि फिर जांच करने के बाद उन्होंने किसी दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा। हम लोग एंबुलेंस का इंतजार करते रहे लेकिन वह भी उपलब्ध नहीं थी।

विधायक ने कहा, 'उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के जरिए ही प्रसव होगा। इस दौरान मेरी बेटी दर्द से कराहती रही। इसके बाद मैं अपनी बेटी को एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया जहां बिना किसी ऑपरेशन के प्रसव हुआ।' ये पूरा मामला 18 नवंबर का बताया जा रहा है। वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की तरफ से भी बयान आया है।

अस्पताल ने क्या कहा

सिविल सर्जन डॉक्टर आरबी गोयल ने बीजेपी विधायक के सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि विधायक को बताया गया था कि रात में ऑपरेशन होगा क्योंकि कुछ स्टाफ कैंप ड्यूटी पर हैं। उन्होंने कहा, 'वे लोग 9:30 सुबह अस्पताल आए थे और रात 9 बजे तक वहां थे। स्टाफ ने चेकअप आदि करने के बाद उनको बताया था कि रात में ऑपरेशन होगा, वे रोकने के बावजूद अपनी बेटी को प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। हमने उनको दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का भी इंतजाम किया था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+