बीजेपी ने कहा, दिग्विजय सिंह पत्नी और बेटी की उम्र का फर्क पता है?
मध्यप्रदेश बीजेपी के मीडिया इंचार्ज लोकेन्द्र परासर ने एएनआई से कहा है कि जिनको बेटी की उम्र और पत्नी की उम्र में फर्क ना पता हो वो हमारे पीएम पर उंगली उठाते हैं।
नई दिल्ली। बीजेपी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर जोरदार हमला बोला है। मध्यप्रदेश के एक बीजेपी नेता ने कहा है कि जिस नेता को बेटी और पत्नी की उम्र में फर्क का लिहाज नहीं है वो पीएम मोदी पर उंगली उठा रहा है। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।
Recommended Video


मध्यप्रदेश बीजेपी के मीडिया इंचार्ज लोकेन्द्र परासर ने एएनआई से कहा है कि जिनको बेटी की उम्र और पत्नी की उम्र में फर्क ना पता हो वो हमारे पीएम पर उंगली उठाते हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीटर और फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की है। फोटो में पीएम मोदी के लिए बेहद अभद्र टिप्पणी लिखी गई है। जो फोटो दिग्विजय सिंह ने पोस्ट की वह एक मेमे है। जिसमें पीएम को लिए आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इशारों- इशारों में बेवकूफ बनाने की कला में माहिर बताया हैं।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस ट्वीट के बाद भी कई ट्वीट किये हैं और कहा है कि बीजेपी उन्हें संस्कार ना सिखाये। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इस ट्वीट के लिए उन्हें अनावश्यक रूप से गलत ठहराया जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे उसी शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं जो आम तौर पर बोल चाल की भाषा में मूर्ख बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।













Click it and Unblock the Notifications