मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: शिवसेना ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करना शुरू कर दिया है। केंद्र में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। शिवसेना की ओर से जारी पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। शिवसेना की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट 25 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

MP चुनाव: शिवसेना ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

शिवसेना की ओर से घोषित 21 उम्मीदवारों की लिस्ट इस प्रकार है...

क्रमांक विधानसभा क्र. प्रत्याशी का नाम विधानसभा क्षेत्र जिला
1. 152 राजकुमार पांडे दक्षिण-पश्चिम भोपाल
2. 154 कोमल सिंह मीना गोविंदपुरा भोपाल
3. 155 राजीव वर्मा हुजूर भोपाल
4. 156 सुरेश वल्लवी बुदनी सीहोर
5. 157 राम प्रसाद आष्टा सीहोर
6. 142 दीवान सिंह मालवीय सांची रायसेन
7. 143 संघर्ष शर्मा सिलवानी रायसेन
8. 230 राहुल जैन जावद नीमच
9. 217 पंकज मंडलोई नानाखेड़ा उज्जैन
10. 96 बिमलावती बर्गी जबलपुर
11. 94 नारायण उर्फ संजय पटेल बोहरीबंद कटनी
12. 115 उमेश जैन सिवनी सिवनी
13. 121 कपिल दुबे गाडरवारा नरसिंहपुर
14. 103 रामचरण पटेल देपालपुर इंदौर
15. 222 प्रकाश सौलंकी जावरा रतलाम
16. 79 घनश्याम चितरंगी सिंगरौली
17. 80 आनंद रावत देवसर सिंगरौली
18. 66 ओमप्रकाश श्रीवास्तव अमरपटान सतना
19. 86 संजीव कुमार गुप्ता कोतमा अनूपपुर
20. 165 हरिओम सैनी सुसनेर आगर
21. 180 आशीष शर्मा बुरहानपुर बुरहानपुर

शिवसेना ने किया 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

मध्य प्रदेश में शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाडेश्वर महावर और प्रदेश संगठक गुलाब चंद दुबे की उपस्थिति में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रमुख ठाणेश्वर महावर ने प्रत्याशियों को नवरात्रि की शुभकामना भी दी। उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के समय राष्ट्रीय संगठक गुलाब चंद दुबे के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, उपराज्य प्रमुख राजीव चतुर्वेदी समेत पार्टी के कई बड़े नेता उपस्थित थे।

28 नवंबर को मध्य प्रदेश में होगा मतदान

28 नवंबर को मध्य प्रदेश में होगा मतदान

बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। सभी सीटों के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश में नामांकन करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है, 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। सभी सीटों पर वीवीपैट मशीन के जरिए मतदान होगा।

बीजेपी और कांग्रेस के बीच है मुख्य मुकाबला

बीजेपी और कांग्रेस के बीच है मुख्य मुकाबला

मध्य प्रदेश चुनाव में इस बार भी मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच है। हालांकि बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी ने भी इस चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं एनसीपी ने भी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस सबके बीच शिवसेना ने चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+