मध्य प्रदेश चुनाव: तारीखों के ऐलान के साथ ही सपा ने घोषित किए 6 उम्मीदवार

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। इसी के साथ इन राज्यों में सियासी घमासान भी तेज होने लगा है। बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां चुनाव ऐलान के साथ ही सियासी दलों ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना भी शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इससे पहले अखिलेश यादव ने साफ कर दिया कि समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी। इस ऐलान के बाद ही पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

अखिलेश यादव ने 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, वो इस प्रकार हैं... सीधी जिले की सीधी सीट से केके सिंह, बालाघाट जिले के परसवाड़ा सीट से कंकर मुंजारे, बालाघाट जिले की बालाघाट सीट से अनुभा मुंजारे, टीकमगढ़ जिले की निवाड़ी सीट से मीरा यादव, पन्ना जिले की पन्ना सीट से दशरथ सिंह यादव, सीहोर जिले की बुधनी सीट से अशोक आर्या।

बीएसपी की तरह ही सपा ने भी पकड़ी अकेली राह

बीएसपी की तरह ही सपा ने भी पकड़ी अकेली राह

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ तालमेल ना हो पाने के चलते अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। हालांकि बसपा और कुछ अन्य पार्टियों से गठबंधन की बात अखिलेश यादव ने कही है। भारतीय जनता पार्टी के सामने मजबूत गठजोड़ बनाने की कोशिश में लगी कांग्रेस के लिए ये एक झटका है क्योंकि इससे पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी कांग्रेस से अलग चुनाव लड़ने की बात कह चुकी हैं।

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों समेत मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। सभी सीटों के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश में नामांकन करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर और 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। सभी सीटों पर वीवीपैट मशीन के जरिए मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+