BSP-कांग्रेस को करीब आता देख अखिलेश ने मध्य प्रदेश के लिए बनाया खास प्लान

यूपी की बहुचर्चित सीट कैराना पर आरएलडी के साथ मिलकर भाजपा को पटखनी देने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। यूपी की बहुचर्चित सीट कैराना पर आरएलडी के साथ मिलकर भाजपा को पटखनी देने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन की संभावनाओं के बीच अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी अलग योजना बनाई है। लखनऊ में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी।

मध्य प्रदेश के लिए क्या है अखिलेश का प्लान?

मध्य प्रदेश के लिए क्या है अखिलेश का प्लान?

अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले अगले कुछ दिनों में समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत कर चुनाव में हिस्सा लेगी। इसके लिए समय-समय पर बूथ स्तर और विधानसभा स्तर पर सुनियोजित ढंग से कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाली 19 और 20 जुलाई को वो मध्य प्रदेश में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वो भोपाल में कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

'लोग BJP से नाराज हैं लेकिन कांग्रेस से भी खुश नहीं'

'लोग BJP से नाराज हैं लेकिन कांग्रेस से भी खुश नहीं'

बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में लोग भाजपा से नाराज हैं लेकिन वो कांग्रेस से भी खुश नहीं हैं। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के तौर पर खड़ी होगी। अखिलेश ने कहा कि यूपी के विकास की सूचना मध्य प्रदेश के गरीबों को है। वे समाजवादी सरकार की योजनाओं से प्रभावित हैं। वहां किसानों को भुगतान एक-एक साल तक नहीं होता है। उनका शोषण होता है। अखिलेश ने कहा कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी बड़ी भूमिका में होगी।

'मोदी सरकार ने विकास को जाति-धर्म में बांटा'

'मोदी सरकार ने विकास को जाति-धर्म में बांटा'

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकारें नकारात्मक प्रशासनिक व्यवस्थाएं चला रही है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। किसानों को कर्जमाफी के नाम पर धोखा मिला है। उनके आंदोलन पर दमनचक्र चला है। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि जीएसटी-नोटबंदी से सभी परेशान हैं। बैंको का पैसा लेकर लोग विदेशो में भाग गए हैं। विकास को जाति और धर्म में बांट दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+