मध्य प्रदेश के भिंड में उफनती नदी में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भिंड में दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब सात लोगों से भरी एक कार नदीं में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है लेकिन चार लोग की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के लोग पीलीभित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसके बाद वहां से कार में सवार होकर अपने घर झांसी के लिए रवाना हुए थे।

इसी बीच रास्ते में बेसाल नदी जो कि उफान पर है। पानी पुल के उपर से बह रहा है। ड्राइवर ने तेज रफ्तार से कार को पुल के उपर से निकलाने का प्रयास किया लेकिन कार पानी की तेज बहाव में बह गई। इसके बाद कार में बैठे लोग चिल्लाने लगे। लेकिन जब तक उन लोगों को बचाया जाता तब तक चार लोग दम तोड़ चुके थे। मरने वालों में पति पत्नी और उनका बच्चा और एक अन्य शामिल है।
नदी में डूबी कार का फोटो भी सामने आया है जिसे आप देख सकते हैं। कार पूरी तरह से पानी में डूबी हुई है। इस हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। बता दें कि बारिश की वजह से इस समय नदियां उफान पर हैं। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में बारिश की वजर से बेसाल नदी खतरे के निशान से 12 फीट उपर बह रही है। इस वजह से भिंड से सटे आसपास के इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।
यह भी पढ़ें- होटल में मिली IIT बॉम्बे के छात्र की लाश मिलने से हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications