लॉकडाउन के बीच कोरोना ड्यूटी छोड़ शराब की बोतलों संग फोटो खिंचवा रहे अधिकारी, सस्पेंड

भोपाल। कोरोना वायरस को लेकर पूरा देश लॉकडाउन पर है। जरूरी सामानों को छोड़कर हर चीज की बिक्री पर पाबंदी है। इस बीच मध्‍य प्रदेश में तीन रेवेन्यू अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। तीनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल हुआ ये कि इन तीनों अधिकारियों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसमें हाथ में शराब लिए वो जश्‍न मना रहे थे। बरेली उप मंडल मजिस्ट्रेट ने तीनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

लॉकडाउन के बीच कोरोना ड्यूटी छोड़ शराब की बोतलों संग फोटो खिंचवा रहे अधिकारी, सस्पेंड

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को सोशल मीडिया पर बरेली के अजय धाकड़, धर्मेंद्र मेहरा और दयाराम अरमा की शराब की महंगी बोतलों के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी वायरल हुई थी। बताया जा रहा है कि यह तीनों अधिकारी रायसेन जिले में तैनात हैं। जिसके बाद उनके खिलाफ जांच का आदेश दिया गया। जांच में उनकी अलमारी में शराब की बोतलें पाई गईं। प्रशासन की छवि धूमिल करने के आरोप में तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान सभी शराब की दुकानों को बंद रखा गया है। ऐसे में अधिकारियों की यह तस्वीरें वायरल होने के बाद उनपर यह कार्रवाई की गई है। बरेली के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ब्रिजेन्द्र रावत ने शनिवार को इन तीनों अधिकारियों पर यह कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस ने जमकर कहर बरपाया है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 500 से ऊपर चली गई है। लॉकडाउन को देखते हुए यहां लोगों को सिर्फ अति आवश्यक काम से ही घर से निकलने की इजाजत है। यहां शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई किये जाने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+