कपिल के शो में माधुरी ने किया पहले फैन मोमेंट का खुलासा, एयरपोर्ट से निकलीं तो आवाज आई-'वो देख हीरोइन'

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित बहुत जल्द फिल्म टोटल धमाल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, अजय देवगन और रितेश देशमुख होंगे। ऐसे में अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए वे इन सभी के अलावा निर्देशक इंद्र कुमार के साथ कपिल शर्मा शो में पहुंचीं। यहां माधुरी ने अपने एक्ट्रेस बनने पर पहला फैन मूमेंट शेयर किया।

एयरपोर्ट से निकलीं तो बच्चे ने बोला- 'वो देख हीरोइन... हीरोइन'

एयरपोर्ट से निकलीं तो बच्चे ने बोला- 'वो देख हीरोइन... हीरोइन'

माधुरी ने बताया कि फिल्म 'तेजाब' के बाद लोग सड़कों पर जाते हुए उन्हें पहचानने लगे थे। उन्होंने बताया कि जब फिल्म 'तेजाब' रिलीज हुई तो मैं अपनी बहन की शादी के लिये अमेरिका गई हुई थीं। उन्होंने बताया कि- 'वापस आकर एयरपोर्ट से बाहर निकली तो कार साफ करने वाले तीन बच्चे मिले। एक ने जोर से कहा- 'वो देख हीरोइन... हीरोइन' फिर सब दौड़कर मेरे पास ऑटोग्राफ लेने आए। ऑटोग्राफ देते हुए जैसे ही मैंने अपने नाम का पहला अक्षय M लिखा, उनमें से एक न कहा- 'देखा मैंने बोला था न ये मोहिनी है।' गौरतलब है कि फिल्म तेजाब में माधुरी ने मोहिनी का किरदार निभाया था।

'तेजाब' ने बैक डांसर से सेंटर में लाया

माधुरी ने कहा कि जब तेजाब रिलीज हुई थी तब मैं एक फिल्म कर रही थी जिसमें एक गाने में हम तीन लड़कियां डांस कर रहे थे और क्योंकि मैं फेमस नहीं थी मुझे हमेशा पीछे खड़ा किया जाता था। लेकिन जैसे ही तेजाब हिट हुई तब अचानक मुझे उस गाने में सेंटर में लाया गया। बता दें कि फिल्म तेजाब में माधुरी ने मोहिनी का किरदार निभाया था और एक दो तीन गाने पर उनका डांस आज भी प्रसिद्ध है।

जल्द ही इस फिल्मों से वापसी करेंगी माधुरी

जल्द ही इस फिल्मों से वापसी करेंगी माधुरी

यूं तो माधुरी दीक्षित शादी के बाद से ही फिल्मों से दूर हो गईं लेकिन इसके बाद एक बार उन्हें फिल्म आजा नचले में देखा गया। और अब एक बार फिर से लंबे समय के बाद उन्हें फिल्म टोटल धमाल और कलंक में देखा जाएगा। बता दें कि माधुरी - हम आपके हैं कौन, तेजाब, दिल, राजा, साजन और खलनायक जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+