Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अपनी ही पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया में किया वायरल

जालंधर। पंजाब के फिरोजपुर जिले में रहने वाले एक आदमी ने अपनी ही पत्नी का चुपके से अश्लील वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है। इस मामले में कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं। फिरोजपुर में एक पति ने विदेश में रह रही पत्नी की सेक्स करने का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब इसकी भनक पत्नी को लगी तो मामला पुलिस के पास पहुंच गया। दरअसल, कुछ अरसा पहले पति ने अपने अपनी पत्नी के साथ बिस्तर पर अंतरंग पलों को चुपचाप ही कैमरे में कैद कर लिया था। इसके बाद दोनों के संबन्धों में खटास आ गई। बाद में पत्नी अपने पति को छोड़ ब्रिटेन चली गई। फिर सुनने में आया कि बिना तालाक दिये किसी दूसरे युवक से शादी कर ली।

made own wife porn videos, did viral on social media

इस सबसे गुस्साये पति ने अपनी ही पत्नी के साथ हमबिस्तर होने के पलों की बनाई विडियो को वायरल कर दिया। जिससे इलाके में हडकंप मच गया। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर संगरूर निवासी उसके पति पर केस दर्ज कर दिया है।

सीआइए इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि आरपीएफ थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने केस दर्ज करवाया है कि उसकी बेटी की शादी 2013 में जगतार सिंह निवासी कंधारी गढ़, तहसील धूरी, जिला संगरूर से हुई थी। शादी से पहले उसकी लडक़ी सिंगापुर में रहती थी। आरोपी जगतार सिंह भी सिंगापुर गया था। शादी के बाद बेटी इंग्लैंड चली गई।

महिला की शिकायत के अनुसार अब उसकी बेटी ने तलाक के लिए परिवाद दायर कर रखा है। आरोपी कह रहा है कि उसकी पत्नी ने उसे तलाक दिए बगैर ही दूसरी शादी कर ली है। उसने उसकी बेटी को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल कर दिए। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार उन्होंने जगतार सिंह को ऐसा न करने के लिए काफी समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने जगतार सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक और मामला आया सामने

उधर, एक अन्य मामले में युवक ने पहले एक नाबालिग युवती से प्यार की पींगे बढ़ाई व बाद में उसके साथ शरिरिक संबंध बना कर उनकी विडियो बना ली और नाबालिगा पर दबाव बनाने लगा। लेकिन जब नाबालिगा नहीं मानी तो उसके भाई को यह वीडियो भेज दी। इसके बाद वह उसके भाई को ब्लैकमेल करने लगा। कहा कि वह उसे अपनी बहन से मिलने दे, नहीं तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इससे परेशान होकर नाबालिगा के परिजन पुलिस के पास पहुंचे।

पुलिस ने आरोपी युवक गुरमीत सिंह निवासी गांव आतूवाला पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिगा के भाई ने शिकायत दी कि आरोपी गुरमीत सिंह ने उसके मोबाइल नंबर फोन किया और कहा कि वह उसकी बात अपनी बहन से करवा दे।

इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाया और कहा कि अगर उसने उसे अपनी बहन से मिलने से रोका तो इसका परिणाम बुरा होगा। उसने कहा कि उसके पास उसकी बहन की आपत्तिजनक वीडियो व फोटो हैं। आरोपी ने नाबालिगा के भाई के मोबाइल पर उसकी बहन की दो अश्लील वीडियो व कुछ फोटो भेज दी। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+