लखनऊ में दिनदहाड़े कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी को गोली मारने वाला बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में अपराधी जिस तरह से बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, उससे प्रदेश की पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। लखनऊ स्थित कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी, जिससे बाद आज लखनऊ पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है, लेकिन उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए। डीसीपी नॉर्थ ने बताया कि आरोपी जितेंद्र जोकि कबीर मठ में प्रशासनिक अधिकारी की हत्या का मुख्य आरोपी था, उसे बीती रात लखनऊ के मड़ियांव में पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे हैं, पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में जुटी है। जितेंद्र पुलिस से भागने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान उसके पैर में एक गोली लगी है।

lucknow

बता दें कि पिछले हफ्ते लखनऊ के डालीगंज स्थिति कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी को बदमाशों ने गोली मार दी थी। मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास पर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की थी। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र दास को कई गोलियां लगी हैं, ​उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र दास पर पहले भी हमला हो चुका है। फिलहाल, धीरेंद्र दास सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग किसी शादी के लिए बुकिंग कराने आए थे। इसी बीच उन्होंने मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को गोली मार दी और फरार हो गए। धीरेंद्र दास को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया। डीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शादी की बुकिंग को लेकर कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को गोली मारी गई। डीसीपी ने बताया​ कि धीरेंद्र दास सुरक्षित हैं, उनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+