प्रदूषण के मामले में लखनऊ ने देश के सभी शहरों को पीछे छोड़ा

लखनऊ। देश की राजधानी पिछले कुछ दिनों से जहरीली हवा की वजह से लोगों के लिए मुश्किल का सबब बनी हुई है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने देश के तमाम शहरों को प्रदूषण के मामले में पीछे छोड़ दिया है। मंगलवार को प्रदूषित शहरों की लिस्ट में लखनऊ देश में सबसे ऊपर है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 486 माइग्रोग्राम तक पहुंच गया। वहीं अघर दिल्ली में एक्यूआई घटकर 308 माइक्रोग्राम तक पहुंच गया है।आपको बता दें कि सीबीसीबी ने मंगलवार को 44 देशों की हवा की गुणवत्ता के आंकड़े जारी किए थे। प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार प्रदूषण को कम करने के लिए तमाम जरूरी उपायोंको लागू करने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैंष एनजीटी ने अपने आदेश में कूड़ा जलाने पर भी प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन इस प्रतिबंध के बावजूद कूड़ा जलने की वजह से प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ गया है।

प्रदूषण के मामले में लखनऊ ने देश के सभी शहरों को पीछे छोड़ा

दिल्ली दूसरे पायदान पर

लखनऊ का एक्यूआई सबसे अधिक 484 पहुंच गया तो वहीं दिल्ली का 308, गाजियाबाद का 467, कानपुर का 448, मुरादाबाद का 420, नोएडा का 410 पहुंच गया है। प्रदूषण के स्तर को देखते हुए शहर में 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियां और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रदूषण को कम करने के लिए 15 दिसंबर तक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

जरूरी कदम उठा जा रहे

डीएम ने पत्र लिखकर तमाम विभागों को जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं, साथ ही सभी सरकारी गाड़ियों का प्रदूषण चेक कराने के लिए कहा है। शहर के सभी 129 केंद्रों पर रैंडम चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं शहर के प्रदूषण के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। बोर्ड के अधिकारी राम करन ने बताया कि प्रदूषण को कम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। तमाम टीमों को जांच के लिए रवाना कर दिया गया है, हम प्रदूषण फैलाने वालों को नोटिस जारी करेंगे। शहर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से सिविल अस्पताल के चेस्ट विभाग में 70 मरीज पहुंचे हैं, जिन्होंने प्रदूषण की वजह से तकलीफ की शिकायत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+