सिक्किम: हिमस्खलन की चपेट में आने से लेफ्टिनेंट कर्नल और जवान शहीद

नई दिल्ली। उत्तरी सिक्किम के पर्वतीय क्षेत्र लुगनक में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक अधिकारी समेत एक जवान शहीद हो गए। सेना के राहत बचाव दल की कोशिशों के बावजूद इन्हें बचाया नहीं जा सका। हिमस्खलन की वजह से दोनों कई फीट गहरी बर्फ के नीचे दब गए थे। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सेना को लेफ्टिनेंट और सैनिक का पार्थिव शरीर मिला। सेना द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये लोग हिमस्खलन की चपेट में आए 18 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे। सेना की गश्ती एवं बर्फ हटाने वाली पार्टी उत्तरी सिक्किम में 14 मई को हिमस्खलन की चपेट में आ गई।

Lt Colonel, Soldier Killed In Avalanche In North Sikkim

राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची टीम के अथक प्रयास के बावजूद सेना के एक अधिकारी और एक जवान को नहीं बचाया जा सका। सेना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तर सिक्किम में एक बर्फ को निकालने वाली पार्टी अचानक हिमस्थलन की चपेट में आ गई। सभी सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इस घटना में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टी ए और सैपर सापला षणमुख राव की मौत हो गई। हिमस्थलन के कारण दोनों बर्फ में दब गए थे। राहत-बचाव टीम ने बाकी सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया है। गौरतलब है कि सिक्किम में पेट्रोलिंग पार्टी का हिस्‍सा और बर्फ हटाने के काम में जुटे भारतीय सेना के 17-18 जवान 14 मई को अचानक आए हिमस्थलन के शिकार हो गए खेष अचानक हुए हिमस्‍खलन में ये जवान फंस गए थे। सेना के राहत-बचाव टीम ने इनमें से 16 सदस्यों को बचा लिया गया है, लेकिन अपने एक लेफ्टिनेंट और एक सैनिक को नहीं बचा सके। कई घंटे तक दोनों लापता था। सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों बर्फ में दबे मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+