रामविलास हाजीपुर से और चिराग जमुई से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
इस बारे में बात करते हुए रामविलास पासवान ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत उन्हें बिहार में सात सीट मिली है। तो वहीं रामविलास के भाई रामचन्द्र पासवान समस्तीपुर से, पार्टी के उपाध्यक्ष सूरजभान की पत्नी वीणा सिंह मुंगेर से तथा रामकिशोर सिंह को वैशाली से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी के प्रवक्ता सत्यानंद शर्मा नालंदा संसदीय क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।
Did You Know: 12 साल पहले पासवान, एनडीए के साथ थे
उन्होंने बताया कि खगड़िया सीट पर पार्टी प्रत्याशी की घोषणा बाद में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि लोजपा पिछले दिनों राजग में शामिल हो गई थी और उसे बिहार में गठबंधन के तहत सात सीट दी गई है।
Did You Know: 12 साल पहले पासवान, एनडीए के साथ थे। रामविलास पासवान ने साल 2002 के गुजरात दंगों के नाम पर एनडीए का साथ छोड़ दिया था और अपने आप को देश के सभी धर्मैों का रहनुमा कहते थे लेकिन आज मोदी के साथ उन्होंने हाथ मिला लिया है चिराग पासवान से पूछा गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि जिस मसले में कोर्ट और एसआईटी क्लीन चिट दे चुकी है तो हम कैसे विरोध कर सकते है।













Click it and Unblock the Notifications