लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

After Narendra Modi's meeting with top BJP leaders including Rajnath Singh, Murli Manohar Joshi and many others, Bharatiya Janata Party (BJP) on Thursday, Feb 27 released its first list for Lok Sabha election which is due by May 2014.
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने बिना और समय गंवाए हुए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कुल 54 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया गया है। जिसमें सर्वाधिक 17 सीटें महाराष्ट्र की हैं। पहली लिस्ट में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का नाम नहीं है।

वहीं पूर्व पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को नागपुर से मैदान में उतारा गया है। कल देर शाम बीजेपी पार्टी दफ्तर में केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों की बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बनी और लिस्ट जारी कर दी गई। उम्मीदवारों के चयन समिति की बैठक में लाल कृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज सहित नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।

Did You Know- भाजपा नेता नितिन गडकरी के पास 3 करोड़ की संपत्ति है।

बीजेपी की पहली लिस्ट इस प्रकार है:-

1.अरुणाचल वेस्ट से किरेन रिजीजूजी
2. अरुणाचल प्रदेश ईस्ट से तापिर गाओ
3. मणिपुर से डा. आरके रंजन सिंह
4. मणिपुर आउटर से प्रो. गंगमुमेई कमेई
5. गोवा नॉर्थ से श्रीपद येसो नायक
6. गोवा साउथ से नरेंद्र केशव सवाइकर

पश्च‍िम बंगाल

7. कूच बिहार से हेमेंद्र बर्मन
8. जलपाईगुडी से सत्यलाल सरकार
9. बलुरघाट से बिस्वप्रिय रॉय चौधरी
10. मालदा उत्तर से सुबाशकृष्ण गोस्वामी
11. जंगीपुर से सम्राट घोष
12. मुर्शीबाद से सुजीत कुमार घोष
13. कृष्णानगर से सत्यब्रत मुखर्जी
14. रानाघाट से डा. सुप्रवत बिस्वास
15. डमडम से तपन सिकदर
16. बरासत से पीसी सरकार
17. मथुरापुर से तपन नस्कार
18. डयमंड हार्बर से अविजित दास
19. कोलकाता दक्ष‍िण से तथागत रॉय
20. कोलकाता उत्तर से राहुल सिन्हा
21. हावडा से जॉर्ज बेकर
22. उलुबेरिया से आरके महंती
23. बांकुरा से सुबाश सरकार

ओडिशा

24. सुंदरगढ़ से जुअल ओरम
25. संबलपुर से सुरेश पुजारी
26. ढेंकानाल से रुद्र नारायण पानी
27. बोलंगीर से संगीता कुमारी देव
28. नबरंगपुर से परसुराम माझी
29. जगतसिंहपुर से बैधर मलिक

महाराष्ट्र

30 धूले से डा. सुभाष भामरे
31. जगांव से अशोक तापरिाम पाटिल
32. रावेर से हरीभाऊ जावले
33. अकोला से संजया धोतरे
34. नागपुर से नितिन गडकरी
35. भंडारा से गोडिया नाना पटोले
36. गढ़चिरौली -चीमुर से अशोक नेटे
37. चंद्रपुर से हंसराज अहिया
38. नंदेड़ से डीबी पाटिल
39. जलना से रावसाहेब दनवे पाटिल
40. डिंडोरी से हरिषचंद्र चवान
41. पलघर से चिंतामन वंगा
42. मुंबई उत्तर से गोपाल शेट्टी
43. मुंबई उत्तर-पूर्व से किरीट सोमैया
44. अहमदनगर से दिलिप गांधी
45. बीड से गोपीनाथ मुंडे
46. संगली से संजय काका पाटिल

हिमाचल प्रदेश

47. कांगड़ा से शांता कुमार
48. हमीरपुर से अनुराग ठाकुर
49. शिमला से वीरेंद्र कश्यप

जम्मू-कश्मीर

50 बारामुला से गुलाम मोहम्मद मीर
51. अनंतनाग से मुश्ताक अहमद मलिक
52. लद्दाख से थुप्सथन चेवांग
53. उधमपुर से जीतेंद्र सिंह
54. जम्मू से जुगल किशोर


Did You Know-
भाजपा नेता नितिन गडकरी एक सफल बिजनेसमैन है। उनके पास 3 करोड़ की चल और उतने की ही अचल संपत्ति है। बावजूद इसके उनपर 2 करोड़ के ज्यादा का कर्ज का बोझ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+