LPG सब्सिडी स्कीम एक जनवरी से होगी शुरू
नई दिल्ली। घरेलू गैस पर सब्सिडी स्कीम को नए संशोधन के साथ एक जनवरी से शुरू किया जाएगा। यह संशोधित स्कीम15 नवंबर से 54 जिलों में और एक जनवरी से पूरे देश में शुरू कर दी जाएगी। इससे एलपीजी उपभोक्ताओं को सीधे सब्सिडी कैश ट्रांसफर की सुविधा मिल पाएगी।

जानकारी के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रत्यक्ष कैश ट्रांसफर स्कीम के संशोधन रूप की समीक्षा की है। कई जिलों में समीक्षा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए की गई।
एक अधिकारी के बयान में कहा गया है कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिलों के अधिकारियों से चर्चा की है। इस दौरान पेट्रोलियम विपणन कंपनियों औऱ सार्वजनिक बैंकों के अधिकारियों से भी संशोधित स्कीम पर बातचीत की गई।
मंत्री ने योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने और अधिकारियों से तालमेल बिठाने के लिए कहा। जिससे पभोक्ताओं को उनके बैंक खातों में एलपीजी सब्सिडी को आसानी से पहुंचाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications