LPG गैस के बढ़े दामों पर राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा-'जनता से लूट, सिर्फ दो का विकास'

LPG Gas Price Hike: Rahul Gandhi takes a dig at Centre said-Development of only 'two': नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी और उनकी सरकार पर ट्विटर के जरिए धावा बोलते आ रहे हैं। वो किसान आंदोलन और मंहगाई को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं, उनका ताजा ट्वीट भी इसी और इशारा करता है। उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर सरकार पर हमला किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दामों की एक खबर का स्क्रीन शॉट शेयर किया है।

LPG गैस के बढ़े दामों पर बोले राहुल- सिर्फ दो का विकास

Recommended Video

    LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा,Petrol Diesel के फिर बढ़े दाम | वनइंडिया हिंदी

    जिसमें लिखा है कि '10 दिनों के भीतर दो बार बढ़ी एलपीजी गैस की कीमत, अब तक 75 रु का उछाल, जानें ताजा भाव', इसको शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है कि 'जनता से लूट, सिर्फ दो का विकास।' राहुल गांधी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मालूम हो कि राहुल गांधी इन दिनों केंद्र सरकार पर'हम दो, हमारे दो' नारे के जरिए तंज कस रहे हैं। । इस नारे के बहाने उन्होंने मोदी सरकार को कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करने वाली सरकार होने का आरोप लगाया है।

    LPG गैस के बढ़े दामों पर बोले राहुल- सिर्फ दो का विकास

    LPG गैस सिलेंडर के भी बढ़े दाम

    दरअसल आज से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो के घरेलू गैस इस्तेमाल में आने वाले सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। जिसके बाद दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत अब 719 रुपए से बढ़कर 769 रुपए हो गई है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में ये इजाफा हुआ है।

    राहुल गांधी ने बिना नाम लिए पीएम मोदी का कहा था तानाशाह

    आपको बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने अपने ट्वीट में पीएम मोदी का बिना नाम लिए तंज कसा था और उनकी तुलना तानशाहों से की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि आखिर क्यों बहुत सारे तानाशाहों के नाम ' M' से शुरू होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ प्रमुख तानाशाहों के नाम भी लिखे थे, जो निम्नलिखित हैं...

    • मार्कोस (Marcos)
    • मुसोलिनी (Mussolini)
    • मिलोसेवी (Milošević)
    • मुबारक (Mubarak)
    • मोबुतु (Mobutu)
    • मुशर्रफ (Musharraf)
    • माईकोम्बरो (Micombero)

    जिस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो भूल गए कि मोतीलाल नेहरू का नाम भी M से शुरू होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+