रसाई गैस ने उड़ाई कांग्रेस की नींद, 25 फरवरी से LPG की हड़ताल

lpg
नयी दिल्ली। आपके लिए बुरी खबर है। आने वाले दिनों में आपको गैस की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 25 फरवरी से एलपीजी डिलर्स बेमियादी हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुके है। ऐसे में आपकी रसोई का चुल्हा बंद पड़ सकता है। खास बात ये भी है कि गैस सिलेंडर डिलर्स ऐसे वक्त पर हड़ताल का ऐलान कर रहे है जबकि चुनाव सिर पर है। ऐसे में यूपीए सरकार के लिए ये हड़ताल बड़ा खतरा बन सकता है। चुनाव से ठीक पहले इस तरह के हड़ताल से लोग परेशान होंगे, जिसका सीधा असर कांग्रेस के वोट बैंक पर पड़ेगा।

सरकार, तेल कंपनियों और एलपीजी डीलर्स की रस्साकशी में फंसे गैस उपभोक्ताओं को 25 फरवरी से गैस की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। देश भर के एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

दरअसल गैस सिलेंडर डीलर्स तेल मंत्रालय और तेल कंपनियों की नीतियों से नाराज हैं और उन्होंने कंपनियों द्वारा की जा रही सख्ती का विरोध किया है जबकि तेल कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि इन नियमों से उनका उद्देश्य उपभोक्ता सेवा में सुधार और रियायती सिलिंडर्स की कालाबाजारी रोकने पर रोक लगाना है।

अगर उनकी हडताल अपने ऐलान के मुताबिक शुरु हो गई तो 13 हजार से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स (ग्रामीण क्षेत्रों सहित) सिलेंडर्स की डिलिवरी करना बंद कर देंगे। अस्पताल और इमरजेंसी सेवाओं के अलावा बाकी जगहों पर सिलेंडर्स की डिलिवरी बंद हो जाएगी। माना जा रहा है कि इस हड़ताल से करीब 15 करोड़ उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+