अकालतख्त एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला विस्फोटक, आतंकियों ने चिट्ठी में लिखा- ये दुजाना का बदला है

लखनऊ। बुधवार रात अकबरगंज रेलवे स्टेशन पर उस वक्त एकदम से हड़कंप मच गया जिस वक्त सूचना मिली की अकालतख्त एक्सप्रेस (12318) में बम है। एएनआई के मुताबिक देर रात करीब 1 बजे ट्रेन के बी-3 ऐसी कोच में बम होने सूचना मिली थी।

अमेठी: अकालतख्त एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला विस्फोटक

जिसके बाद अमेठी के इन्हौना के पास स्थित अकबरगंज हाल्ट के पास ट्रेन को रोका गया और पूरी ट्रेन को खाली कराने के बाद हर कोच की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान संदिग्ध सामान एसी-बी3 कोच के शौचालय में मिला, जिसके साथ एक चिट्ठी भी मिली थी, जिसमें लिखा है कि अबु दुजाना की मौत का बदला अब हिंदुस्तान को चुकाना पड़ेगा।

Recommended Video

      Bomb found in Amritsar Calcutta Akaltakht Express । वनइंडिया हिंदी

      यह कम तीव्रता का विस्फोटक था

      आरपीएफ कमांडेंट ने इस बारे में मीडिया को बताया कि जांच में पाया गया कि यह कम तीव्रता का विस्फोटक था,इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस ट्रेन की छानबीन की गई और पूरी तरह संतुष्ट हो जाने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालात नार्मल है, घबड़ाने की जरूरत नहीं है।

      7 सालों से घाटी में दहशत का पर्याय था अबु दुजाना

      गौरतलब है लश्कर का कश्मीर कमांडर अबु दुजाना पिछले हफ्ते ही कश्मीर में सेना और आतंकवादियों के साथ हुए एनकाउंटर में मारा गया था, वो पिछले 7 सालों से घाटी में दहशत का पर्याय बन चुका था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+