Love Story: 24 साल छोटी लड़की से इश्क कर बैठा ये नेता, 5 बच्चों के पिता की बोल्ड तस्वीरों ने मचाया था तहलका
Digvijaya Singh Love Story: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक दिग्विजय सिंह का विवादों से चोली-दामन का साथ है, वो अक्सर अपने ही बयानों की वजह से लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन जाते हैं। ताजा मामले में उन्हें RSS की तारीफ करना भारी पड़ गया है, जिसे लेकर उनके ही लोग उनके पीछे पड़ गए हैं।
दरअसल शनिवार को दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा था कि 'Quora site पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS का ज़मीनी स्वयं सेवक व जनसंघ @BJP4India का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संघटन की शक्ति है। जय सिया राम।'

कांग्रेस नेता के इस बयान पर उन्हीं की पार्टी के अंदर बवाल मच गया, जिस पर अब खुद दिग्विजय सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि 'मैंने संगठन की तारीफ की है. मैं RSS और पीएम मोदी का घोर विरोधी हूं, मैं क्यों उनकी तारीफ करूंगा।' हालांकि बवाल थम नहीं रहा है और इसी वजह से दिग्विजय सिंह बुरी तरह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
Digvijaya Singh ने किया 24 साल छोटी लड़की से इश्क
आपको बता दें कि 'दिग्गी राजा' के नाम से मशहूर दिग्विजय सिंह की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रहती है क्योंकि उन्होंने अपने से 24 साल छोटी लड़की से प्रेम किया था। उनकी प्रेम कहानी ने सियासी गलियारो से लेकर न्यूज चैनल तक में खलबली मचा दी थी और इस कारण दो प्रेम करने वाले लोगों को काफी बदनामी झेलनी पड़ी थी।
Digvijaya Singh-अमृता राय की निजी तस्वीरें हुई थीं वायरल
मालूम हो कि दिग्विजय सिंह ने मशहूर टीवी एंकर अमृता राय से शादी की है लेकिन आज से 11 साल पहले दोनों के प्रेम की खबरों ने पूरे मीडिया जगत को हिला दिया था और सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी थी। दरअसल साल 2014 में दिगविजय सिंह और अमृता राय की कुछ निजी और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, इन्हीं तस्वीरों से पता चला था कि 'दिग्गी राजा' और अमृता रिलेशनशिप में हैं।
5 बच्चों के पिता हैं Digvijaya Singh
वायरल तस्वीरों से ना केवल अमृता राय बदनाम हुईं बल्कि 'दिग्गी राजा' के भी घर में कलह पैदा हो गई थी, बता दें कि राजसी खानदान से ताल्लुक रखने वाले दिग्विजय सिंह के घर में तहलका मच गया था। अमृता से पहले दिग्विजय सिंह की शादी 1969 में आशा सिंह से हुई थी, जिससे उन्हें 5 बच्चे ( 4 बेटियां, एक बेटा) हैं। साल 2013 में आशा सिंह का कैंसर के कारण निधन हो गया था।
2015 में Digvijaya Singh ने की अमृता राय से शादी
साल 2014 में जब अमृता संग इनका रिश्ता दुनिया के सामने आया तो 'दिग्गी राजा' ने सामने से आकर मीडिया में बयान दिया कि 'वो और अमृता एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने वाले हैं' और इसके बाद 2015 में दोनों ने शादी कर ली।
अमृता राय की भी ये दूसरी शादी है
आपको बता दें कि अमृता राय की भी ये दूसरी शादी है, इससे पहले उनकी शादी अमृत प्रधान, जो कि IIMC में हिंदी पत्रकारिता के शिक्षक हैं, से हुई थी। दिग्गी संग रिलेशनशिप से पहले ही अमृता का उनसे अलगाव हो चुका था लेकिन औपचारिक तौर पर दोनों साल 2015 में अलग हुए और इसके बाद अमृता ने दिग्विजय सिंह से शादी कर ली।
'Digvijaya Singh की संपत्ति मे हिस्सेदर नहीं बनूंगी'
अमृाता राय, जो कि कई बड़े चैनलों की एंकर, रह चुकी हैं, ने कहा था कि 'उन्होंने दिग्विजय सिंह से केवल प्रेम किया है और उसके बदले में वो कुछ नहीं चाहती हैं।' उन्होंने दिग्गी राजा की संपत्ति में से एक पैसे भी ना लेने का ऐलान किया, फिलहाल शादी के बाद अमृता राय अपने पति दिगविजय सिंह के साथ राजनीति से जुड़े इवेंट में नजर आती हैं लेकिन फैमिली के प्रोग्राम से वो नदारद रहती है।















Click it and Unblock the Notifications