Valentines Day: किराए का बॉयफ्रेंड लाया सिंगल लड़कियों के लिए 4 ऑफर, चौथा सुनकर उड़ जाएंगे होश

गुरुग्राम। इस वैलेंटाइन डे पर आप बिल्‍कुल अकेली हैं और आप चाहती हैं कि आपको कोई ब्‍वॉयफ्रेंड बने जिसके साथ आप प्‍यार का यह दिन गुजार सकें तो बिल्‍कुल टेंशन न लें। जिस तरह किराए पर कपड़े, ज्यूलरी और दूसरे सामान मिलते हैं वैसे ही ब्‍वॉयफ्रेंड भी किराए पर मिल रहे हैं, वो भी अलग-अलग पैकेज के साथ। आपको यह मजाक लग रहा होगा लेकिन ये बिल्‍कुल सच है। गुरुग्राम के 26 साल के एक बिजनेसमैन ने सिंगल लड़कियों के लिए खुद को किराए पर ब्‍वॉयफ्रेंड बनने का ऑफर दिया है। उसने अलग-अलग जो पैकेज दिए हैं उनमें हाथ पकड़ने, किस करने, ऑडी में ड्राइव पर जाने से लेकर कुछ भी कराने तक का ऑफर है। इस शख्‍स का नाम शकुल गुप्‍ता है। विस्‍तार से जानिए सबकुछ।

इस ऑफर में चार तरह के पैकेज हैं

इस ऑफर में चार तरह के पैकेज हैं

शकुल गुप्ता ने फेसबुक पोस्ट कर किराए पर ब्वॉयफ्रेंड की सुविधा निकाली है। इस ऑफर में चार पैकेज हैं। पहले पैकेज में हाथ पकड़ने से लेकर कंथे पर हाथ रखना शामिल है। दूसरे पैकेज में हाथ पकड़ना, कंधे पर हाथ रखना, गले लगाना, गाल और माथे पर किस करना शामिल है। तीसरे पैकेज में हाथ पकड़ना, कंधे पर हाथ रखना, गले लगाना, गाल, गले और होठों पर किस करना शामिल है।

चौथे पैकेज में कुछ ज्‍यादा है, प्रोमो कोड पर डिस्‍काउंट भी

चौथे पैकेज में कुछ ज्‍यादा है, प्रोमो कोड पर डिस्‍काउंट भी

पैकेज नंबर चार में लड़कियां जो चाहें वो शकुल से करवा सकती हैं। किराए पर ब्वॉयफ्रेंड की इस स्कीम में डिस्काउंट भी मिलेगा। अगर आप प्रोमो कोड RICHGUY डालते हैं तो आपको 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा शकुल नेटफ्लिक्स पर कुछ मजेदार चीजें भी देख सकते हैं। साथ ही शकुल का कहना है कि वह किसी भी तरह का अच्छा खाना बनाकर लड़कियों को खिला सकते हैं, लेकिन सी-फूड नहीं खाएंगे।

लेकिन कुछ शर्तें भी हैं

लेकिन कुछ शर्तें भी हैं

शकुल के पैकेज में कई सुविधाएं हैं जिनमें ऑडी राइड से लेकर हाथ पकड़ने तक की सुविधा है। शकुल के इस फेसबुक पोस्ट को अब तक हजारों लोगों ने लाइक किया है। शकुल खुद को बतौर बॉयफ्रेंड रेंट पर देने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उनकी कुछ शर्तें भी हैं। इन शर्तों में से एक है कि वह बॉयफ्रेंड बनने के बाद फैशन पर बातचीत नहीं करेंगे और न ही लड़कियों के लिए कॉकरोच भगाएंगे।

 जानिए लीजिए शकुल का बायोडाटा

जानिए लीजिए शकुल का बायोडाटा

नाम- शकुल, वजन- 56 किलो लंबाई- 160 सेंटीमीटर। शकुल आपको गारंटी भी दे रहे हैं कि वो आपके परिवार और दोस्तों को पसंद आएंगे। आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब शकुल खुद को किराए पर दे रहे हैं। बीते साल वेलेंटाइन डे पर शकुल ने यही प्रस्ताव दिया था और गर्लफ्रेंड को ब्रांड-न्यू आईफोन देने का वादा भी किया था। उन्हें 2000 से भी ज्यादा लड़कियों के प्रस्ताव मिले, जिसमें से 5 लड़कियां वेलेंटाइन डे पर उनकी डेट बनीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+