'लव-जिहाद' कानून पर कांग्रेस नेता ने कहा- हमें प्यार फैलाने की जरूरत है, डरने की नहीं
'लव-जिहाद' कानून पर कांग्रेस नेता ने कहा- हमें प्यार फैलाने की जरूरत है, डरने की नहीं
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लव जिहाद कानून लागू करने की कवायद कर रही हैं। हालांकि ये कानून अभी आने में समय है लेकिन अभी से इसका विरोध शुरू हो चुका है। कांग्रेस नेता केटीएस तुलसी ने लव-जिहाद कानून पर अब टिप्पणी की है।

कांग्रेस नेता केटीएस तुलसी ने कहा प्रेम एक धर्म है। प्यार करने वालों को परवाह नहीं है, उन्हें लगता है कि वे महासागरों से बड़े हैं। आप उन्हें मार सकते हैं लेकिन वो प्यार को खत्म नहीं कर सकते हैं। हीर-रांझा, सोहनी-महिवाल, ससुई-पुन्हुन्न और भी कई थे। उन्होंने कहा हमें प्यार फैलाने की जरूरत है, डरने की नहीं।
बता दें भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में लव जिहाद पर कानून बनाए जाने को लेकर शिवसेना ने भी प्रतिक्रिया करते हुए तंज कसा है । शिवसेना ने कहा महाराष्ट्र में इस पर कानून बिहार के बाद बनाया जाएगा। जो कानून नीतीश कुमार लेकर आएंगे, उसी को देखकर हम आगे बढ़ेंगे। शिवसेना नेता ने लव जिहाद के मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों के लिए यह मुद्दा बनाया जा रहा है, जबकि विकास पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है।
भाजपा शासित राज्यों में लव जिहाद पर कानून बनाए जाने को लेकर शिवसेना ने कहा है कि महाराष्ट्र में इस पर कानून बिहार के बाद बनाया जाएगा। जो कानून नीतीश कुमार लेकर आएंगे, उसी को देखकर हम आगे बढ़ेंगे। शिवसेना नेता ने लव जिहाद के मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों के लिए यह मुद्दा बनाया जा रहा है, जबकि विकास पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications