YES BANK:आम इंसान नहीं भगवान के भी फंसे 545 करोड़, मंदिर के पुजारियों को सैलरी के पड़ सकते हैं लाले

YES BANK:आम इंसान नहीं भगवान के भी फंसे 545 करोड़, मंदिर के पुजारियों को सैलरी के पड़ सकते हैं लाले

नई दिल्ली। निजी सेक्टर का बड़ा बैंक Yes Bank डुबने की कगार पर पहुंच चुका है। बैंक कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक पर 50000 रुपए से अधिक की निकासी पर पाबंदी लगा दी है। बैंक की हालत देख खाताधारक परेशान है। आरबीआई के निर्देश जारी किए जाने के बाद से ही यस बैंक के खाताधारकों की मुश्किल बढ़ गई है। एटीएम के बाद लोगों की लंबी लाइने लग गई है। Yes Bank के खाताधारकों को डर सताने लगा कि उनकी जमीपूंजी का क्या होगा? यस बैंक पर आई इस संकट का असर सिर्फ इंसान नहीं बल्कि भगवान पर भी हुआ है।

 Yes Bank संकट का असर भगवान पर भी

Yes Bank संकट का असर भगवान पर भी

यस बैंक संकट का असर भगवान पर भी हुआ है। यस बैंक में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का खाता है। भगवान जगन्नाथ जी के खाते में 545 करोड़ रुपए जमा है। बैंक के दिवालिया होने की स्थिति में भगवान का पैसा फंस सकता है। मंदिर के ट्रस्ट और भक्तों की चिंता बढ़ गई है कि भगवान का पैसा कैसे सुरक्षित वापस मिलेगा। मंदिर ट्रस्ट और समाजवादी पार्टी ने भगवान महाप्रभु जगन्नाथ जी के इस पैसे की सुरक्षित वापसी के संदर्भ में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री इस संदर्भ में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री से बात करें और भगवान का पैसा सुरक्षित निकलवाने में मदद करें।

Recommended Video

    Yes Bank Crisis: Finance Minister Nirmala Sitharaman ने Depositors से कहा ये | वनइंडिया हिंदी
     Yes Bank में भगवान का 545 करोड़ जमा

    Yes Bank में भगवान का 545 करोड़ जमा

    आपको बता दें कि महाप्रभु के 545 करोड़ रुपए यस बैंक के खाते में जमा है। इन्हीं पैसों से मंदिर की पूरी कार्यप्रणाली चलती है। इन्हीं जमा रकम से मंदिर के पूजारियों, कर्मचारियों, अधिकारी से लेकर ट्रस्ट के सभी स्टाफ का वेतन भुगतान किया जाता है। बैंक के दिवालिया होने के कगार पर पहुंचने और RBI द्वारा 50000 रुपए से अधिक की निकासी पर लगी रोक के चलते मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर संकट मंडराने लगा है। वहीं मंदिर ट्रस्ट को डर सताने लगा है कि अगर बैंक मे जमा 545 करोड़ रकम डूब जाती है तो श्रीमंदिर संचालन में बड़ी गड़बड़ी हो सकती है।

     बाल बाल बचे तिरुपति वेंकटेश्वर भगवान

    बाल बाल बचे तिरुपति वेंकटेश्वर भगवान

    जहां एक ओर महाप्रभु जगन्नाथ जी मंदिर ट्रस्ट का पैसा यस बैंक में फंस गया है। वहीं आंध्र प्रदेश के तिरुमला में तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर ट्रस्ट ने 1300 करोड़ रुपए बचाने में सफलता हासिल की। मंदिर ट्रस्ट ने कुछ महीने पहले ही यस बैंक से 1300 करोड़ रुपये निकाल लिए थे। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने पद संभालते ही यस बैंक ने मंदिर का पैसा निकाल लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+