Parliament: राहुल गांधी ने अग्निपथ स्कीम पर केंद्र को फिर घेरा, रक्षा मंत्री बोले- किया जा रहा गुमराह
सोमवार को लेकसभा राहुल गांधी ने बेरोजगारी और अग्निवीर स्कीम को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि ये सेना की स्कीम है। सेना जानती है कि ये स्कीम सेना की नहीं, पीएम का ब्रेन चाइल्ड है। एक अग्निवीर लैंड माइन ब्लास्ट में शहीद हुआ लेकिन उसे शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा और उसके परिवार को पेंशन नहीं मिलेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि एक ओर 6 महीने ट्रेनिंग देकर जवान को सीमा पर खड़ा कर दिया जाता है। जिसे सिर्फ 6 महीने की ट्रेनिंग की जाती है, जबकि उनके सामने सीमा पर चीन के वे जवान होते हैं, जिन्हें 5 साल ट्रेनिंग दी जाती है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि स्कीम के जरिए सेना में एक अलग भावना विकसित होने को बल मिल मिल रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी को अच्छी लगती है, तो अग्निवीर योजना का जारी रखें, लेकिन जैसी आईएनडीआईए की सरकार बनती है तो हम इसे आएगी हम हटा देंगे। कांग्रेस दिग्गज ने आरोप लगाया कि अग्निवीर स्की जवान और सेना दोनों के खिलाफ है। इस पर राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई और राहुल गांधी के बयान को एक्सपंज करने की मांग की।
अग्निवीर पर गलत बयान के जरिए किया जा गुमराह: रक्षा मंत्री
सदन में राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, "मैं नेता प्रतिपक्ष से ये अनुरोध करना चाहूंगा कि गलत बयानी करके सदन को गुमराह नहीं करें। मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि युद्ध के दौरान अथवा सीमाओं की सुरक्षा के दौरान यदि कोई हमारा अग्निवीर जवान शहीद होता है तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि उसके परिवार को सहायता के रूप में दी जाती है। इस प्रकार की गलत बयानी से सदन को गुमराह करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications