जानें अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो क्या करें? इन घातक बीमारियों का है खतरा, अमेरिका में घोषित हुई महामारी
अकेलापन की वजह से लोगों की जान जा रही है। अमेरिका में इसके चलते हाहाकार मचा हुआ है। वहां अब इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। वहां जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है।

अकेलापन लोगों की जान ले रहा है। अमेरिका में आधे के करीब व्यस्क इसकी चपेट में आ चुके हैं। हममें से बहुत लोगों को नहीं पता है, लेकिन यह कई जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए एक सामाजिक प्राणी होने की वजह से यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस गंभीर सामाजिक बीमारी को समझें और समय रहते कदम उठा लें।
अकेलापन: अमेरिका में महामारी घोषित
अकेलापन अब अमेरिका में स्वास्थ्य महामारी घोषित हो चुका है। यह बात अमेरिका के सर्जन जनरल डॉक्टर विवेक मूर्ति ने कही है। यह उतना ही घातक है, जितना कि रोजाना एक दर्जन सिगरेट पीने से शरीर को खतरा हो सकता है। मूर्ति ने कहा है कि अमेरिका के लगभग आधे व्यस्क कहते हैं कि उन्होंने अकेलापन महसूस किया है।
अमेरिका में जागरूकता के लिए एडवाइजरी जारी
अमेरिका में अकेलापन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए मूर्ति की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक बुजुर्गों में अकेलापन और सामाजिक अलगाव गंभीर स्वास्थ्य समस्या ही है। इसकी वजह से उनमें विक्षिप्तता और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने का जोखिम रहता है।
अकेलापन का कारण क्या है?
अकेलेपन के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि अकेले रहना, परिवार या मित्रों का नहीं रहना, लंबी बीमारी और बहरापन। सामाजिक संपर्क में कमी की वजह से भी अकेलेपन की भावना पैदा होने का खतर रहता है। सामाजिक अलगाव से कुछ लोगों में अकेलापन पैदा होने की आशंका रहती है। जबकि, कुछ लोग सामाजिक अलगाव नहीं होने के बावजूद अकेलापन महसूस कर सकते हैं।
अकेलापन की वजह से होने वाली बीमारी
- सीडीसीपी के मुताबिक सामाजिक अलगाव की वजह किसी व्यक्ति की समय से पहले मृत्यु तक हो सकती है।
- यह उसी तरह का खतरा है, जितना की स्मोकिंग, मोटापा और शारीरिक गतिविधियों का नहीं होना हो सकता है।
- सामाजिक अलगाव से विक्षिप्तता का जोखिम लगभग 50% बढ़ जाता है।
- सामाजिक संबंधों की कमी के चलते हृदय रोग का खतरा 29% बढ़ सकता है।
- अकेलापन के चलते स्ट्रोक का जोखिम 32% तक बढ़ने की आशंका है।
- अकेलापन डिप्रेशन, चिंता और खुदकुशी का जोखिम भी बढ़ाता है।
- अकेलेपन की वजह से हृदय रोगियों की मौत की आशंका करीब 4 गुना बढ़ सकती है। उन्हें अस्पताल में दाखिल करने का जोखिम 68% बढ़ जाता है और इमरजेंसी में दाखिल कराने की आशंका 57% बढ़ जाती है।
अकेलेपन का खतरा ज्यादा किन लोगों को है?
अकेलापन उन लोगों को ज्यादा परेशान कर सकता है, जो बुजुर्ग हैं, इनमें प्रवासी भी शामिल हैं। इसके अलावा समलैंगिकों, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर आबादी, अल्पसंख्यक और व्यस्कों से दुर्व्यवहार के शिकार लोगों को भी यह समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है।
अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो क्या करें?
आप अकेलेपन से पीड़ित हैं, इससे उबरने में आपके डॉक्टर आपकी सहायता कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर वह आपको सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का रास्ता भी बता सकते हैं या कुछ सामाजिक संगठनों से जुड़ने को कह सकते हैं। बुजुर्गों से इस तरह से घुलते-मिलते रहें कि उन्हें अकेलापन महसूस न हो।
मानव एक सामाजिक प्राणी है और अकेलेपन का सबसे बड़ा उपचार लोगों के साथ मिलने-जुलने और सामाजिक संपर्क बढ़ाना हो सकता है। इससे लोगों को ज्यादा लंबा और स्वस्थ जीवन जीने का अवसर मिलता है। जितना संभव है घरों से बाहर निकलें, लोगों के बीच जाएं और बातचीत करें। एकाकीपन का त्याग करें और सामाजिक सरोकारों में दिलचस्पी बढ़ाएं। जीवन अनमोल है, इसे पूरे मन से जी कर देखें!
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications