'भारत आज सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा', लंदन में विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर ब्रिटेन की 4 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। यूके यात्रा के दौरान लंदन में एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर (नेस्डेन मंदिर) में पूजा-अर्चना कर दिवाली मनाई। मंदिर से बाहर आकर मीडिया से मुखातिब हुए एस जयशंकर ने कहा कि भारत आज सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। यहां नेतृत्व है। दूरदर्शिता है। सुशासन है।

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि भारत की छवि का एक बड़ा हिस्सा वह है जो हम सभी के मन में होता है। लेकिन, इसका एक बड़ा हिस्सा वह है, जो आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं। पीएम मोदी जब भी बाहर जाते हैं, तो भारत माता का आभार व्यक्त करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हमें अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अत्यंत सफल G20 की अध्यक्षता प्राप्त हुई।

S Jaishankar

बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर यूरोप का पहला प्रामाणिक और पारंपरिक रूप से निर्मित हिंदू मंदिर है। मंदिर के दौरे पर, विदेश मंत्री और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने अभिषेक पूजा की। दिवाली पर जयशंकर की नेसडेन मंदिर की यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों के हिस्से के रूप में सांस्कृतिक संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस यात्रा ने साझा राजनीतिक और आर्थिक हितों को आगे बढ़ाया।

विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि आप सभी को शुभ दिवाली। ऐसे शुभ अवसर पर अपने लोगों के बीच रहने से ज्यादा खुशी की कोई बात नहीं हो सकती। मैं यहां यूनाइटेड किंगडम की यात्रा पर हूं और यह स्वाभाविक है कि दीपावली जैसे अवसर पर मैं समुदाय के सदस्यों के साथ आने और उनके साथ रहने का अवसर तलाशूंगा। मोदी सरकार हर दिन 24 घंटे काम करती है, यह हम सभी जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दीपावली के दिन, मैं ऋषि सुनक के साथ एक लंबी मुलाकात करके आया हूं। हमें ब्रिटेन और भारत के साथ अपने संबंधों पर चर्चा करने का अवसर मिला। मैं इस बात का प्रमाण हूं कि भारत की छवि कितनी बदल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+