लंदन: हीथ्रो एयरपोर्ट समेत तीन जगहों पर मिले बम, मचा हड़कंप
लंदन। लंदन पुलिस ने मंगलवार को पुष्टि की कि तीन प्रमुख स्थानों हीथ्रो एयरपोर्ट, लंदन सिटी एयरपोर्ट और वाटरलू रेलवे स्टेशन पर पाए गए संदिग्ध पैकेज बम थे। इनके मिलने के बाद पूरे लंदन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यूके पुलिस का कहना है कि इस संबंध में जानकारी मिली थी कि हीथ्रो एयरपोर्ट पर कुछ मात्रा में आईईडी रखा है। इस मामले में आतंकवादनिरोधी पुलिस जांच में जुट गई है।

आतंकवाद निरोधी पुलिस लंदन में मिले उन तीन बैगों के बारे में छानबीन कर रही है। इस बैगों में छोटे-छोटे विस्फोटक मिले हैं। पुलिस ने बताया कि बैग के अंदर रखे विस्फोटक को खोलने पर शुरुआत में आग निकली। मेट पुलिस काउंटर टेररिज्म कमांड इस घटना की जांच में जुटी है और एक दूसरे को जोड़कर देख रही है।
वहीं एक बैग हीथ्रो एयरपोर्ट के पास मिला। जिसके बाद फौरन ऐहतियाती तौर पर एक बिल्डिंग खाली करा ली गई। पुलिस ने बताया कि, जैसे ही बम स्कॉड टीम ने उस बैग को खोला। उसने आग पकड़ ली। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि इस घटना के चलते विमानों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। वहीं दूसरा बैग डाक सिटी एयरपोर्ट के पास मिला और तीसरा डाक वाटरलू स्टेशन के पास मिला।












Click it and Unblock the Notifications