लंदनः मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा

नई दिल्लीः योग गुरु बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा को लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा। वो भारत के ऐसे दूसरे संत बन जाएंगे, जिसकी प्रतिमा को मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है। उनसे पहले स्वामी विवेकानंद की मोम की प्रतिमा भी लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लग चुकी है।

मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा

मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा

बाबा रामदेव ने इस बारे में बताया है कि मैडम तुसाद म्यूजियम में लुक-ए-लाइक यानी प्रतिकृति लगाने के लिए म्यूजियम के आग्रह को उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। रामदेव का कहना है कि ऐसा करने से पूरी दुनिया से आने वाले पर्यटकों में योग और योगी के चरित्र के बारे में जानने की उत्सुकता जगेगी।

बाबा रामदेव से पहले कई भारतीयों की प्रतिमाएं लग चुकी हैं

बाबा रामदेव से पहले कई भारतीयों की प्रतिमाएं लग चुकी हैं

मोम की प्रतिमा पर अपनी सहमति को लेकर बाबा रामदेव का कहना था कि उन्होंने ये सहमति ऋषियों के साइंटिफिक, सेक्यूलर और सार्वभौमिक ज्ञान के प्रचार के लिए दी है। बता दें, लंदन के मैडम म्यूजियम में अभी तक महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरेंद्र मोदी जैसे बड़े नेताओं की प्रतिमा लग चुकी है। इसके लिए भारत के सिनेमा जगत से सलमान खान, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, काजोल, करण जौहर, प्रभास, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और वरुण धवन की भी प्रतिमाएं लग चुकी हैं।

1835 में हुई थी मैडम तुसाद म्यूजियम की स्थापना

1835 में हुई थी मैडम तुसाद म्यूजियम की स्थापना

लंदन में मैडम तुसाद म्यूजियम की स्थापना 1835 में हुई थी। लंदन में मैडम तुसाद म्यूजियम मोम की मूर्तियों का एक विशालकाय संग्रहालय हैं, जहां दुनिया के कई बड़े शहरों में भी इसकी शाखाएं बनीं हुई हैं। यहां दुनिया की जानी-मानी हस्तियां की प्रतिमाएं लगाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+