लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव कांग्रेस में हुईं शामिल

लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव कांग्रेस में हुईं शामिल

नई दिल्‍ली। लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। बुधवार को दिल्‍ली कांग्रेस कार्यालय में सुभाषिनी राज राव ने सदस्‍यता ली।

subh

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की सदस्‍यता लेने वाली सुभाषिनी के लिए माना जा रहा है कि पार्टी उन्‍हें इस चुनाव मैदान में उतार सकती है। सुभाषिनी यादव कभी जदयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनडीए (NDA) के संयोजक रहे और अब लोकतांत्रिक जनता दल (Loktantrik Janata Dal) के अध्यक्ष बिहार के दिग्गज नेता शरद यादव (Sharad Yadav) की बेटी सुभाषिनी यादव (Subhashini Raj Rao)की बेटी हैं। माना जा रहा है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने वाली हैं।

subhashni

सुभाषिनी राज राव ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी (Congress) की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी सूत्रों के अनुसार सु‍भाषिनी कांग्रेस के टिकट पर मधेपुरा (Madhepura) के बिहारीगंज विधानसभा सीट (Bihariganj Assembly seat) से चुनाव में अपनी किस्‍मत अजमा सकती हैं। बता दें दिल्ली में आज ही कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है जिसमें बिहार चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट भी फाइनल होगी। माना जा रहा है कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण करने वाली सुभाषिनी के नाम की भी घोषणा जा हो सकती है।

लोकसभा चुनाव में सुभाषिनी ने दिया था ये बयान

सुभाषिनी यादव का विवाह हरियाणा के एक राजनीतिक परिवार में हुआ है। सुभाषिनी ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान अपने पिता शरद यादव के चुनाव प्रचार के लिए मधेपुरा चुनावी सभा में गई थी और वहां उन्‍होंने बिहार सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देते हुए कहा था पूरा बिहार छोड़कर मधेपुरा में डेरा जमाये बैठे हैं, इसका मतलब कि वो डरे हुए हैं। सुभाषिनी ने ये बयान तब दिया था जब उनके पिता शरद यादव मधेपुरा से चुनाव लड़ रहे थे।

शरद यादव अस्‍वस्‍थ चल रहे हैं

गौरतलब है कि लोजपा नेता शरद यादव लंबे समय से अस्‍वस्‍थ्‍य चल रहे हैं और वो इलाजरत हैं। सुभाषिनी ने स्‍वयं अपने पिता शरद यादव के सेहत ठीक न होने की जानकारी कुछ समय पहले दी थी और इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता का हालचाल पूछे जाने पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार और अन्य नेताओं का आभार भी व्यक्त किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+