Loksabha Speaker Election 2024: ओम बिड़ला vs के सुरेश, कौन ज्यादा अमीर? जानिए नेटवर्थ

Om Birla VS K Suresh ( कौन बनेगा लोकसभा स्पीकर): 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन सदन में अनोखी चीज देखने को मिली। देश के इतिहास में पहली बार लोकसभा स्पीकर (Loksabha Speaker Election)का चुनाव होने जा रहा है।

जहां एक और एनडीए की ओर से ओम बिड़ला ने आज स्पीकर पद के लिए नामांकन (Nomination) फाइल किया है, वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन की ओर से केसुरेश (K Suresh) को लोकसभा स्पीकर पद पर उतारा है।

Om Birla vs K Suresh

हालांकि पहले राजनाथ सिंह की ओर से कोशिश की जा रही थी स्पीकर पद पर विपक्ष को सहमत करने की लेकिन ऐसा हुआ नहीं और विपक्ष ने के सुरेश (K Suresh) चुनावी दंगल में उतार दिया।

राजस्थान के कोटा से जीतकर संसद पहुंचे हैं बिड़ला ( Om Birla VS K Suresh)

आपको बता दें कि मोदी 2 सरकार में भी ओम बिड़ला ही लोकसभा स्पीकर थे। वो इस बार राजस्थान के कोटा से भारी जीत दर्ज करके संसद पहुंचे हैं तो वहीं दिग्गज नेता केरल की मवेलीकरा सीट से विजयी होकर लोकतंत्र के मंदिर पधारे हैं, अब स्पीकर की कुर्सी किसके हाथ लगती है, इसके लिए तो बुधवार तक का इंतजार करना होगा क्योंकि चुनाव तो कल है।

दोनों नेताओं में ज्यादा अमीर कौन है?

मालूम हो कि अपने-अपने क्षेत्र के महारथि इन दोनों नेताओं का एक शानदार राजनीतिक सफर रहा है। आइए जानते हैं कि दोनों नेताओं में ज्यादा अमीर कौन है?

ओम बिड़ला की नेटवर्थ (Om Birla Networth)

मालूम हो कि MyNeta.info के मुताबिक ओम बिड़ला की नेटवर्थ (Om Birla Networth) 10.62 करोड़ रुपये है और उनके ऊपर किसी भी प्रकार का कर्जा नहीं हैं।

के सुरेश की नेटवर्थ (K suresh Networth)

जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले के सुरेश के पास ब 1.5 करोड़ रुपये है और उनके ऊपर करीब आठ लाख का कर्जा है। मतलब कहने का ये कि ओम बिड़ला की संपति और पैसे के आगे के सुरेश कहीं नहीं ठहरते हैं। ओम बिड़ला की पत्नी डॉक्टर हैं और वो अपने पति से ज्यादा अमीर हैं, दोनों मियां-बीवी के पास अलग-अलग कार हैं, जिनकी कीमत 5 लाख के आस-पास है।

बे'घर' हैं ओम बिड़ला लेकिन पत्नी के पास करोड़ों की संपत्ति (Om Birla Assets)

ओम बिड़ला के पास अपने नाम का कोई घर नहीं है बल्कि पत्नी के नाम पर तीन घर हैं, जिनकी कीमत 4 से 5 करोड़ के रुप में हैं।

75 लाख की जमीन के मालिक हैं के सुरेश (K Suresh Assets)

जबकि के सुरेश के पास एक घर है, जिसकी कीमत 75 लाख है, उनके पास दो कारें हैं जिनकी कीमत 25 लाख के आस-पास है। तो वहीं पत्नी और बच्चों के साथ वो जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत 20 लाख है। यही नहीं के सुरेश के पास 75 लाख की एक कृषियोग्य जमीन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+